Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रुणाल पांड्या को मिला लाला अमरनाथ अवॉर्ड, तो क्रुणाल ने इस खिलाड़ी को दिया इसका श्रेय

बेंगलुरू में मंगलवार को बीसीसीआई ने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियों और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को कई पुरस्कार प्रदान किए गए। भारतीय कप्तान विराट कोहली को पॉली उमरीगर अवार्ड से नवाजा गया।

वहीं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर लाला अमरनाथ अवॉर्ड से नवाजा गया। ट्वीट कर क्रुणाल पांड्या ने भाई हार्दिक पांड्या और बीसीसीआई का आभार जताया ।

क्रुणाल को मिला अमरनाथ अवॉर्ड

क्रुणाल पंड्या का प्रदर्शन घरेलू मैचों में बेहतरीन रहा है।  मौजूदा समय में वो देश के बेहतरीन ऑलरांडर में से एक हैं। मंगलवार को बीसीसीआई ने क्रुणाल पांड्या को घरेलू सीमित ओवरों के मैचों में बेस्ट ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया गया। वहीं रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर का अवॉर्ड परवेज रसूल को दिया गया। क्रुणाल पांड्या लिस्ट ए के 25 मैचों में 32.79 की औसत से 787 रन बनाए और 27 विकेट दर्ज किए हैं।

भाई हार्दिक पांड्या को दिया धन्यवाद

लाला अमरनाथ अवॉर्ड पाने के बाद क्रुणाल पांड्या ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। क्रुणाल पांड्या ने हार्दिक पांड्या का आभार जताया। ट्वीट करते हुए क्रुणाल ने लिखा कि,‘विश्वास और कड़ी मेहनत ! सत्र 16-17 के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड पाने के लिए खुश हूं। हार्दिक पंड्या मेरी यात्रा में आपके योगदान के लिए धन्यवाद। मेरी नजर में इसे प्राप्त करने के लिए आपसे बेहतर कोई नहीं हो सकता है। धन्यवाद बीसीसीआई।’

क्रुणाल पांड्या ने ट्वीट के जरिए अपनी सफलता का श्रेय भाई हार्दिक पांड्या को दिया। बता दें कि हार्दिक और क्रुणाल पांड्या  के बीच अच्छी बैंडिंग हैं। दोनों ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलत ेहैं।

कोहली को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड

भारतीय कप्तान विराट कोहली को लगातार दूसरे साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को महिला श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर इस अवॉर्ड नवाजा गया।

The post क्रुणाल पांड्या को मिला लाला अमरनाथ अवॉर्ड, तो क्रुणाल ने इस खिलाड़ी को दिया इसका श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.