दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के जाने-माने बल्लेबाज एबी डीविलियर्स विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। लेकिन हाल ही में एबी डीविलियर्स ने अपने इंटरनेशनल करियर को विराम दे दिया है। एबी डीविलियर्स ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल करियर के तीनों ही फॉर्मेट से अलविदा कह दिया है।

एबी डीविलियर्स ने युवा खिलाड़ियों के लिए कही खास बात
अब एबी का वो खतरनाक रूप इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएगा, लेकिन उन्होंने अपने संन्यास के बाद जो बाते कही है उससे युवा खिलाड़ी जरूर प्रेरणा ले सकते हैं।
एबी डीविलियर्स ने अपने करियर को लेकर और युवा खिलाड़ियो के लिए मार्गदर्शन के लिए कई ऐसी बाते भी बतायी जिसे एक युवा काफी कुछ सीख सकता है।

बल्लेबाजी के दौरान इन दो बातों का रखे ध्यान-एबी
एबी डीविलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान कई बातों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसमें उन्होंने कहा कि
“जब आप क्रीज पर कदम रखते हो और गार्ड लेते हो तो दो चीजेे हमेशा दिमाग में रखें। पहली चीज फील्डर की जगह ताकि आप गेंद को खाली जगह खेल सकें, दूसरी वो जगह जहां आपको लगता है कि गेंदबाज गेंद फेंक सकता है।”

एक खिलाड़ी के जीवन में आती हैं कई तरह की मुश्किलें
एबी ने आगे एक खिलाड़ी के करियर को लेकर कहा कि
“एक खिलाड़ी के जीवन में इस तरह की कई चीजें सामने आती हैं, जो उसके ध्यान को भटका सकती हैं। जब आप शीर्ष पर पहुंच जाते हो तो हर कोई आपको पाना चाहता है। जब आप समाज में सामने उभर कर आते हो तो आपके कंधों पर उच्च स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होती है। हर युवा खिलाड़ी को अगर सफल होना है तो उसे मुश्किल फैसले लेने होंगे, मेहनत करनी होगी और हमेशा अपने लक्ष्य की तरफ एकाग्रता से बढना होगा।”

ईमानदारी से करें सपनों का पीछा
अपने जीवन में हासिल की सफलता को लेकर एबी डीविलियर्स ने कहा कि “अपने सपनों का पीछा करना, ईमानदारी से मेहनत करना, चाहें आप क्रिकेट के मैदान पर हों या घर पर हो अपने आप पर विश्वास करना।”

मेरे करियर ने 2008 में लिया अहम मोड़
एबी डीविलियर्स को गेम चेंजर खिलाड़ी के रूप में याद किया जाता है जो अपनी बल्लेबाजी ही नहीं अपनी शानदार फील्डिंग के बूते भी मैच बदलने का माद्दा रखते हैं। इस पर एबी ने कहा कि “ये अच्छी बात है जब आपको लोग मैच बदलने वाला खिलाड़ी बताते हैं, लेकिन अपने दिन पर कोई भी खिलाड़ी मैच का रूख बदल सकता है। मेरे लिए करियर ने 2008 में एक अलग मोड़ ले लिया था। इस दौरान मुझे पता चला कि अपने आक्रमक खेल को मजबूत करने के लिए मुझे अपने डिफेंस पर भी और मेहनत करनी होगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post सन्यास के बाद एबी डिविलियर्स ने शुरू किया नया जॉब, युवा खिलाड़ियों को बताया क्रिकेट की टेक्निक appeared first on SportzWiki Hindi.