Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान ने कहा अगर मान लेता माँ की ये बात तो शायद ही कभी बन पाता क्रिकेटर

इस सीजन के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने अपने प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट जगत में जमकर सुर्खियां बटोरी ली हैं। उनके गेंदबाजी के शानदार प्रदर्शन को देखकर खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें टी-20 फाॅर्मेट का सबसे बेस्ट स्पिनर गेंदबाज के रूप में बता दिया.

अपनी क्रिकेट करियर पर बोले राशिद

हाल ही में राशिद खान ने दैनिक भास्कर डाॅट काम के जर्नलिस्ट रोहिताश्व कृष्ण मिश्रा से खास बातचीत की। इस दौरान राशिद खान अफगानिस्तान के गन कल्चर से लेकर अपने आईपीएल तक की जर्नी को लेकर कई बातों का बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिया।

इस वजह से लगता मां को डर

इस दौरान दैनिक भास्कर को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जब राशिद खान से पूछा गया कि आपकी मां आपके क्रिकेट खेलने से डरती है, तो इसके पीछे का असली कारण क्या था इसके जवाब में राशिद खान ने कहा कि,

“मेरी मां का मेरे क्रिकेट खेलने से डर का प्रमुख कारण गेंद का आकार था। वे बड़े और भारी गेंद को देखकर डरती थी कि कही यह गेंद मुझे खेलने के दौरान न लग जाए। हालांकि उनको इस बात की फिक्र अभी भी रहती है और इसको लेकर वे मेरे से कई दफा कह चुकी है.”

इनके सपोर्ट से बना स्टार प्लेयर

इसके अलावा जब राशिद खान से यह पूछा गया कि आपकी जर्नी काफी हद तक सचिन से मिलती है  और आपको शुरूआती समय में भाई से काफी हद तक सपोर्ट भी मिला। इसको लेकर राशिद खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“किसी भी खिलाड़ी को फैमिली सपोर्ट की काफी ज्यादा जरूरत होती है. शुरूआती समय में मुझे मुश्किलात का सामना करना पड़ा। हालांकि जब उन्हें लगा कि मैं इसमें अच्छा कर सकता हूं तो मेरे सभी भाई और बाकी के सदस्यों ने मुझे आगे जाने का हौसला दिया।”

The post राशिद खान ने कहा अगर मान लेता माँ की ये बात तो शायद ही कभी बन पाता क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.