Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बात को लेकर हरभजन ने उड़ायी युवराज सिंह की खिल्ली

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में अलग अलग टीमों में खेले दो भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और सिक्सर किंग युवराज सिंह की दोस्ती के बारे में हमेशा से जाना जाता है और दोस्ती में मजाक ना हो तो फिर दोस्ती ही क्या और ऐसा ही मजाक किया स्पिनर हरभजन सिंह ने जब युवराज सिंह ने अपने इलाके में बिजली न आने की बात करते हुए ट्वीट किया।

विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने इलाके में बिजली न आने की बात करते हुए ट्वीट किया, तो भज्जी ने इस बात पर युवी का मजाक उड़ाया है। युवी ने ट्वीट किया था कि बांद्रा में लाइट गए हुए एक घंटे से अधिक समय हो गया। क्या यह वापस आ सकती है? इस पर हरभजन सिंह ने ट्विटर कर कहा कि बादशाहो बिल समय पर दिया करो।

दोनों भारतीय खिलाड़ी पंजाब के है और दोनों में शुरू से ही काफी अच्छी दोस्ती है साथ ही हमेशा मजाक में करते रहते है। लेकिन अभी युवराज सिंह और हरभजन सिंह दोनों टीम इंडिया से बाहर चल रहें है। और अभी आईपीएल 11 में भी दोनों खिलाड़ी कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए।



Herald