Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैडम तुसाद दिल्ली में विराट कोहली को मिली जगह, लोकप्रिय हस्तियों के बीच करेंगे प्रवेश

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैडम तुसाद दिल्ली में विश्व जगत की अन्य लोकप्रिय हस्तियों के बीच प्रवेश कर लिया है। राजधानी दिल्ली में स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में बुधवार को कोहली के मोम के पुतले का अनावरण किया गया। इससे खुश कोहली ने कहा कि वह इस अनुभव को अपनी यादों में संजोए रखेंगे।

कोहली का यह पुतला उन्हें बल्लेबाजी करते हुए दर्शाया गया है। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दर्शाया गया है। हालांकि, इसमें उन्होंने हेलमेट नहीं पहना है।

सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, लियोनेल मेसी, उसेन बोल्ट, मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कपिल देव, डेविड बैकहम जैसी खेल जगत तथा मनोरंजन, राजनीति सहित कई अन्य हस्तियों के साथ अब कोहली भी शामिल हो गए हैं। इस मोम के पुतले के जरिए कोहली के प्रशंसकों को उनके हीरो के साथ नजदीक आने और तस्वीरें लेने का मौका मिलेगा।

अंशुल ने कहा कि पुतले की एक फोटो उन्होंने कोहली को भेजी थी, जिसके देखकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बेहद खुश हुए।

इस पर कोहली ने कहा, “मैं इसके लिए किए गए काम और प्रयास की सराहना करता हूं। मैडम तुसाद का मुझे चुनना जीवन का एक अतुलनीय अनुभव है। प्रशंसकों के प्यार और समर्थन का मैं आभारी हूं। यह अनुभव मेरी जीवन की यादों में सुरक्षित रहेगा।”

मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक व निदेशक अंशुल जैन ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि यहां क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रति लोगों में किस प्रकार का जुनून है। कोहली आज के क्रिकेट के स्टार हैं और विश्व भर में उनके प्रशंसकों की भरमार है। इस प्यार के बढ़ने के कारण ही मैडम तुसाद दिल्ली में शामिल करना एक जरूरी फैसला हो गया।”

अंशुल ने कहा कि कोहली के पुतले के निर्माण में छह माह का समय लगा और 20 कलाकारों ने मिलकर उनके इस मोम के पुतले को तैयार किया। इसके लिए उनके 200 नाप लिए गए और कई फोटो भी खींची गई। उनका यह पोज उनकी उपलब्धियों को दर्शाता है।

The post मैडम तुसाद दिल्ली में विराट कोहली को मिली जगह, लोकप्रिय हस्तियों के बीच करेंगे प्रवेश appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.