भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक क्रिकेटर बनने के लिए काफी संघर्ष किया. इसी को लेकर एक मूवी बनायी गयी जिसका नाम एम.एस धोनी – द अन टोल्ड स्टोरी है. अब अफगानिस्तान के क्रिकेटर सरफुद्दीन अशरफ ने कहा है कि उनकी टीम में धोनी की तरह ग्यारह कहानियां हैं.
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय में मजबूती के साथ उभर कर सामने आयी है. कुछ खिलाड़ियों ने अपना नाम कमाया है. जिसमें राशिद खान और मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान शामिल हैं. राशिद खान तो इस समय आईसीसी टी-20 में नंबर एक गेंदबाज भी हैं.
ये कहा सरफुद्दीन अशरफ ने

अफगानिस्तान और बाग्लादेश की तीन मैचों की टी-20 सीरीज आज से शुरु हो रही है. यह तीनों मैच भारत में देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहले टी-20 मैच से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी सरफुद्दीन अशरफ ने एक इन्टरव्यू के दौरान अपने टीम के संघर्ष के बारे में बताया है.
सरफुद्दीन ने कहा ”अफगानिस्तान में क्रिकेट हर रोज उभर कर सामने आ रहा है. अगर व्यक्तिगत संघर्ष की बात करें तो टीम के सभी खिलाड़ियों के पास बताने के लिए एक कहानी है. जैसे की भारत में महेंद्र सिंह धोनी की है. उनकी कहानी आज पूरी दुनिया जानती है. हमारे पास ग्यारह धोनी जैसी कहानियां हैं. जो अपनी जिंदगी में कई दौर से गुजरे हैं. इन सभी पर एक फिल्म बन सकती है. अफगानिस्तान में कोई भी ऐसा अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नही होगा जिसने अपने करियर में संघर्ष ना किया हो”

इसके साथ ही भारत के साथ होने वाले टेस्ट मैच की तयारी के बारे में पूछने पर सरफुद्दीन ने कहा ”भारत विश्व स्तरीय टीम है. इस टेस्ट के लिए हमारी पूरी तरह से तयारी चल रही है. भारत को भारत में हरा पाना बेहद मुश्किल है. हालांकि हमारी टीम में कुछ ऐसे गेंदबाज हैं जो भारत की बल्लेबाजी को चुनौती दे सकते हैं. क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. हमें उम्मीद है भारत हमें हल्के में नही लेगा”
The post अफगानिस्तान के इस स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, कहा- हमारे पास ग्यारह ‘धोनी’ जैसी कहानियां appeared first on SportzWiki Hindi.