Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चलते मैच में स्टेडियम में उतरा हेलीकॉप्टर, कुछ देर के लिए रोकना पड़ा मैच, वजह है बड़ी दिलचस्प

क्रिकेट के मैदान में कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती जो बड़ी सुर्खिया बटोरने में कामयाब रहती है। क्रिकेट के मैदान मे खेल के अलावा ऐसी कुछ घटनाएं हो जाती है जो सालों तक हमारे जेहन में याद छोड़ जाती है। इस तरह की कई किस्से देखने को मिलते हैं।

काउंटी क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा

कुछ उसी तरह से इस बार ये घटना क्रिकेट की जन्मभूमि इंग्लैंड में नजर आयी जहां पर इन दिनों काउंटी क्रिकेट खेला जा रहा है। काउंटी क्रिकेट में एसेक्स और लंकाशायर के मैच के दौरान स्टेडियम में ऐसा नजारा देखा गया जिसे देख मैदान और स्टेडियम में मौजूद हर कोई दंग रह गया।

मैच के दौरान एक दर्शक की तबीयत खराब होने पर स्टेडियम में उतरा हेलीकॉप्टर

दरअसल इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में एसेक्स और लंकाशायर के बीच मैच अपने चरम पर था। इस मैच के तीसरे दिन का 64वां ओवर प्रगति पर था लेकिन इसी बीच अचानक से ही स्टेडियम में हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग कर ली। हेलीकॉप्टर के इस तरह से अचानक से स्टेडियम में उतरने के बाद मैच को रोक लिया गया। हेलीकॉप्टर के स्टेडियम से जाने के बाद मैच को एक बार फिर से यथावत तरीके से शुरू कर दिया गया।

हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद फिर से शुरू कर दिया गया मैच

मैच को रोके जाने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर के चलते मैच के दौरान अचानक से स्टेडियम में लैंडिंग करने की वजह सामने आयी और बताया गया कि स्टेडियम में एक दर्शक को मैच देखने के दौरान अचानक से तबीयक बिगड़ गई। और ये इमरजेंसी केस होने के कारण हेलीकॉप्टर से उस शख्स को अस्पताल ले जाया गया। वैसे आपको ये बता दें कि इस बीमार शख्य को लेकर ताजा जानकारी कोई नहीं मिली है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post चलते मैच में स्टेडियम में उतरा हेलीकॉप्टर, कुछ देर के लिए रोकना पड़ा मैच, वजह है बड़ी दिलचस्प appeared first on SportzWiki Hindi.