स्पोर्ट्स डेस्क:27 जुन से आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ शुरू होने वाली सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कल रवाना हो गए है। भारतीय कप्तान ने रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी फिटनेस को लेकर कहा की वह अब पूरी तरह से फिट है। पिछले कुछ समय से विराट अपनी चोट से जुझ रह थे और अफगानिस्तान और काउंटी के मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था। विराट ने बताया की वह चोट के बाद अब पूरी तरह फिट महसूस कर रहे हैं।
इंग्लैंड की विकेट पर हमारे बल्लेबाजों की असली परीक्षा होगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री भी मौजूद थे। टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के साथ 27 जून को खेलेगी और इस टूर का अंतिम मैच 7 सितंबर को खेला जाएगा। विराट को इस टूर पर रवाना होने से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का साथ मिला और मुंबई एयरपोर्ट पर उनको छोड़ने के लिए अनुष्का शर्मा खुद आई थी। विराट कोहली को रवाना होने से पहले अनुष्का ने गले लगाकर विराट को विदा किया है।
इस टूर पर टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ दो टी20 मैच और इंग्लैंड के साथ तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले ही भारतीय टीम के गेंदबाजों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया था। 2018 से 2023 तक भारतीय टीम को 51 टेस्ट मैच, 83 वनडे और 69 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बारे में जानकारी दी है। 2018-19 में भारतीय टीम को 54 मैच खेलने हैं और आने वाले चार सालों में क्रमश : 41, 33, 40 और 35 मैच खेलने है।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जमकर पसीना बहाया है।
Herald