Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सर चढ़कर बोल रहा फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, अर्जेंटीना में कैदी भूख हड़ताल पर

ब्यूनस आर्यर्स। आगामी 14 जून से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। लोगों की खेल के प्रति उत्सुकता देखते ही बन रही है। लोगों में फुटबॉल को देखने का जूनून इस हद तक पहुंच गया है कि कुछ ने तो भूख हड़ताल कर दी है।

ये मामला है अर्जेंटीना की एक जेल का यहां के कैदियों ने मैच को देखने के लिए भूख हड़ताल कर दी। ये कैदी चाहते है कि जेल की खराब हो चुकी टीवी की केबल प्रणाली को तुरंत ठीक किया जाए ताकि वे विश्व कप के मैच इस पर देख सके।

ब्यूनस आर्यर्स से 1300 किमी दूर प्यूर्टो मार्डिन जेल के नौ कैदियों ने एक बयान में कहा कि केबल टेलीविजन कैदियों का अधिकार है। हमारे जेल में केबल तीन दिन से नहीं चल रहा है और हमने जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता तब तक भूख हड़ताल पर रहने का फैसला किया है।

इन नौ कैदियों ने अपने इस अधिकार को हासिल करने के लिए कानूनी मदद लेते हुए केस दायर किया है। जेल के कॉमन एरिया की केबल प्रणाली पिछले कुछ दिनों से खराब है और इसे ठीक नहीं किया जा पाया है।

अर्जेंटीना में फुटबॉल का बहुत ज्यादा क्रैज हैं। अर्जेंटीना को रूस में शुरू होने जा रहे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आइसलैंड के खिलाफ शनिवार को करनी है। विश्व कप की शुरुआत गुरुवार को रूस और सऊदी अरब के बीच होने वाले मैच के साथ गुरुवार को होगी।

The post सर चढ़कर बोल रहा फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, अर्जेंटीना में कैदी भूख हड़ताल पर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.