Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब श्रीलंका को लगा ये बड़ा झटका

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट टीम की परेशानियां अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 226 रन से हारने के बाद अब उसके अनुभवी खिलाड़ी एंजेला मैथ्यूज व्यक्तिगत कारणों से टीम से बाहर हो गए हैं।

वहीं उसके तेज गेंदबाज लाहिरू गमागे चोट के कारण बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।होल्डर की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की इस कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगी।

ऐतिहासिक टेस्ट में भारत से भिड़ेगा अफगानिस्तान

श्रीलंकाई क्रिकेट के अनुसार, गमागे को पहले मैच के दौरान अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। अन्तिम बार फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट खेलने वाले बल्लेबाज दासुन शनाका और ऑलराउंडर दनुष्का गुनाथिलाका को वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंकाई टीम में जगह दी गई है।

ब्राजील में अब नहीं है फीफा विश्व कप के प्रति ज्यादा जुनून

श्रीलंका के लिए टीम के दोनों अनुभवी खिलाडिय़ों का बाहर हो जाना बड़ा झटका है। हालांकि पूर्व कप्तान मैथ्यूज ने पहले टेस्ट मैच में 11 और 31 रन की पारियां खेल सके थे। वह इससे पहले हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पांच महीनों से बाहर थे।

फीफा विश्वकप: गुरुवार से होगा आगाज, चोटिल हुए इंग्लैंड के रैशफोर्ड

हालांकि दासुन शनाका और ऑलराउंडर दनुष्का गुनाथिलाका का गुरूवार से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना मुश्किल है। इस मैच में मैथ्यूज के स्थान पर धनंजय डी सिल्वा या माहेला उदावाते तथा गमागे की जगह कासुन रजीता या असीथा फर्नाेंडो को टीम में शामिल किया जा सकता है।

फीफा विश्व कप: इन जर्सियों में अपनी चमक बिखेरेंगे फुटबॉलर

टीमें:

श्रीलंका: दिनेश चांदीमल (कप्तान), माहेला उदावाते, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, रोशन सिल्वा, निरोशन डिकवेल, रंगाना हेराथ, दिलरुवन परेरा, अकिला दानंजय, जेफरी वांडर्सय, कसुन रजिता, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमार, असिथा फर्नांडो, धनंजय डी सिल्वा।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, ड्वेन स्मिथ, क्रेग ब्रैथवेट, कियरन पॉवेल, रोस्टन चेस, मिगुएल कमिन्स, शेन डोवसिच, शैनन गेब्रियल, हैमिल्टन, शिमोन हेटमीर, शाई होप, केमर रोच।