Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्राजील के लिए अच्छी खबर, स्टार खिलाड़ी नेमार फिट घोषित

सोची (रूस)। ब्राजील फुटबॉल प्रेमियों और दिग्गज खिलाड़ी नेमार के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। ब्राजील का यह द्ग्गिज खिलाड़ी रूस में चल रहे फीफा विश्व के अगले मैचों में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेकहम के अनुसार, इन दो टीमों के बीच होगा विश्व कप फाइनल

खुद ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने इस बात की पुष्टि की है कि नेमार पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि ट्रेनिंग के दौरान नेमार को लंगड़ाते हुए देखा गया। इससे उनके विश्व कप के आगे के मैचों में खेलने पर संशय बन रहा था, लेकिन ब्राजील फुटबॉल संघ बताया कि टीम का सबसे बड़ा स्टार खिलाड़ी नेमार पूरी तरह से ठीक है।

ब्राजील दूसरा मैच कोस्टा रिका के खिलाफ खेलेगा। इस मैच में जीत हासिल करने का ब्राजील पर दबाव होगा। ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने ट्रेनिंग में टीम के शामिल नेमार की फोटो और वीडियो जारी की।

फीफा विश्व कप: सुआरेज ने 100वें मैच को बनाया यादगार, हासिल की ये उपलब्धि

महासंघ ने ट्विटर पर नेमार की फोटो डालते हुए लिखा कि ब्राजील टीम अभ्यास कर रही है और स्टार खिलाड़ी नेमार टीम की गतिविधियों में सामान्य रूप से भाग ले रहे हैं। एक फोटो में नेमार अपने चोटिल दाएं टखने से गेंद को छू रहे थे।

ब्राजील टीम ने बुधवार को अभ्यास किया और टीम को आज सेंट पीटर्सबर्ग में कोस्टा रिका के खिलाफ मुकाबला खेलना है। ब्राजील टीम को अब अपने गु्रप में शीर्ष पर पहुंचना है तो उसे हर हाल में कोस्टा रिका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। हार से ब्राजील की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

FIFA WORLD CUP 2018: रोनाल्डो के शानदार खेल से पुर्तगाल ने मोरक्को पर की जीत दर्ज

ब्राजील को अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ एक-एक के ड्रॉ के साथ संतोष करना पड़ा। इस मैच में ही नेमार चोटिल हो गए थे। ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ हुए मैच में दस फाउल किए थे। जो बीस साल में विश्व कप के एक मैच में किए गए सबसे ज्यादा फाउल थे।