Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें भारतीय तेज गेंदबाज बने उमेश यादव

बेंगलुरू। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने यहां अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में एक उपलब्धि हासिल कर ली है। जी हां, उमेश यादव इस मैच में भारत की ओर से सौ विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। वे यह कारनामा करने वाले भारत के आठवें तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सात तेज गेंदबाज ही सौ या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर सके हैं।

केवल 109 रन पर ढेर हो गई अफगानिस्तान, भारत ने खिलाया फॉलोऑन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अफगानिस्तान की पहली पारी में रहमत शाह को पगबाधा आउट करके टेस्ट मैचों में विकेटों का शतक पूरा किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले टीम इंडिया के कुल 22वें गेंदबाज बने। हालांकि अब तक कुल आठ भारतीय तेज गेंदबाज ही यह उपलब्धि को हासिल कर सके हैं।

आखिर टीम में जगह बनाने के लिए कोहली को भी देना पड़ा यो यो टेस्ट

इस मामले में उमेश यादव अब कपिल देव,जहीर खान और जवागल श्रीनाथ आदि दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।टीम इंडिया की ओर से पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल ने 131 टेस्ट में 434 और जहीर खान ने 92 मैचों में 311 विकेट झटके हैं। इसके अलावा इशांत शर्मा (236), जवागल श्रीनाथ (236), मोहम्मद शमी (110), करसन घावरी (109) और इरफान पठान (100) भी सौ विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में धवन को मिला इसका फायदा

भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट हासिल किए हैं। उमेश यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में भी अभी तक तीन विकेट हासिल कर लिए हैं। इससे टेस्ट क्रिकेट में उनके विकटों की संख्या 103 हो गई है।