Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज ने किया बिजली न आने की शिकायत तो हरभजन ने बनाया युवी का मजाक

आईपीएल के 11वें सीजन का अब समापन हो चुका है. खेले जा चुके यह रोमांचक टूर्नामेंट करीब डेढ़ महीने खेला गया। ऐसे में अब ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी,जो इस लीग में शामिल थे, अब आराम फरमा रहे हैं, ताकि आने वाले आगे के क्रिकेट मैचों के लिए मानसिक तौर पर तरोताजा हुआ जा सके।

लाइट न आने की शिकायत की सोशल मीडिया के जरिए

इसी बीच भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैडंल से एक मजेदार ट्वीट किया, जिसे देखने के बाद ज्यादातर सोशल यूजरों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गयी। हालांकि युवराज सिंह का ट्वीट देखकर न सिर्फ सोशल यूजरों ने कमेंट किया, बल्कि उनके साथी और टर्बनेटर नाम से दुनिया भर के क्रिकेट प्रंशसकों के बीच लोकप्रिय हरभजन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दे दी।

युवी ने बंया की अपना दर्द

दरअसल, युवराज सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि,

“करीब एक घंटे से ज्यादा समय हो गए और बांद्रा में लाइट नहीं आयी….क्या यह आ सकती है वापस😐😐??”

देख भज्जी ने लिए कुछ इस अंदाज में मजे

जैसे ही युवराज सिंह ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर अपने दर्द को बंया किया। सोशल यूजर के अलावा उनके साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह भी बगैर प्रतिक्रिया दिए रह नहीं सके और उन्होंने ट्वीट कर मजेदार कमेन्ट कर डाला.

“हरभजन सिंह ने युवराज सिंह को टैग करते हुए लिखा कि, बादशाह बिल टाइम पर दिया करो 😂😂😂

इन टीमों की तरफ से खेले ये स्टार प्लेयर

आपको बता दे, एक तरफ जहां इस सीजन के आईपीएल के दौरान हरभजन सिंह आईपीएल का खिताब जितने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की तरफ से खेल तो वहीं दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से युवराज सिंह ने खेला था।

The post युवराज ने किया बिजली न आने की शिकायत तो हरभजन ने बनाया युवी का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.