डबलिन। अमेलिया केर (नाबाद 232) की दोहरी शतकीय पारी की मदद से न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ शृंखला के तीसरे वनडे मैच में 440 रन का पहाडऩुमा स्कोर खड़ा किया।इसके साथ ही वह लगातार तीन मैचों में चार सौ प्लस का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम (पुरुष व महिला वर्ग) बन गई हैं। आज तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट किसी भी टीम ने ऐसा कारनामा नहीं किया है।
ऐतिहासिक टेस्ट: लंच तक ही धवन ने ठोका शतक, भारत ने बनाए 157 रन
वहीं 17 साल की सलामी बल्लेबाज अमेलिया केर ने 232 रन की नाबाद पारी खेल ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क का (महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी) 21 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। बेलिंडा क्लार्क ने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ मुंबई में 229 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। अमेलिया केर दोहरा शतक लगाने वाली बेलिंडा क्लार्क के बाद दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
अमेलिया ने 145 गेंद की पारी में 31 चौके और दो छक्के जड़े। अमेलिया ने 160 रन के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अमेलिया की पारी की मदद से न्यूजीलैंड टीम ने तीन विकेट पर 440 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा कर किया। इस स्कोर के जवाब में आयरलैंड की टीम 44 ओवर में केवल 135 रन पर ही ऑल आउट हो गई। कीवी महिला टीम ने यह मैच 305 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। मैच में अमेलिया केर पांच विकेट भी हासिल किए।
न्यूजीलैंड की ओर से लेघ कस्पेरेक ने भी 113 रन की शतकीय पारी ख्ेाली। वहीं सलामी बल्लेबाज एमी स्टेर्थवेट ने 45 गेंदों में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इससे पहले पुरुष वर्ग में भारत के रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल के नाम भी एक-एक शतक दर्ज है। वनडे का सर्वश्रेष्ठ स्कोर (264 रन) रोहित शर्मा के ही नाम है।