Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर : रोहित शर्मा का यो-यो टेस्ट रिजल्ट आया सामने, जाने पास या फेल हुआ यह दिग्गज

भारतीय टीम को 27 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है.

भारत की इन सीरीजों से पहले 15 जून को नेशनल क्रिकेट अकादमी में यो-यो टेस्ट हुआ था. जिसमे अम्बाती रायडू फेल हो गये थे, लेकिन यो-यो टेस्ट में  फेल होकर बाहर होने वाले अम्बाती रायडू के  स्थान पर सुरेश रैना को भारतीय वनडे टीम में मौका मिल गया था.

फीफा विश्व कप के कारण रोहित ने दे पाये थे यो-यो टेस्ट 

रूस में चल रहे फीफा विश्व कप को देखने जाने के कारण भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अपना यो-यो टेस्ट 15 जून को नहीं दे पाये थे. जिसके बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा का यो-यो फिटनेस टेस्ट आज 20 जून बुधवार को कराया.

रोहित ने पास किया अपना यो-यो फिटनेस टेस्ट 

आपकों बता दें, कि इसी बीच बड़ा खबर आ रही है, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना यो-यो फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.

रोहित शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दी है. दरअसल, इस तस्वीर में रोहित शर्मा मैदान पर अपने जुते पकड़े हुए नजर आ रहे है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यो-यो क्लियर, आयरलैंड में मिलते है.”

Yo-Yo ✔ See you shortly Ireland

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Jun 20, 2018 at 2:39am PDT

 

यो-यो टेस्ट के बाद इस प्रकार है भारतीय वनडे टीम 

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सुरेश रैना, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव 

आपकों बता दें, कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए उनका यो-यो टेस्ट में पास होना भारतीय टीम के लिए एक बहुत अच्छी खबर है.

The post बड़ी खबर : रोहित शर्मा का यो-यो टेस्ट रिजल्ट आया सामने, जाने पास या फेल हुआ यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.