खेल डेस्क। भारतीय महिला टीम ने पिछले मैच में मिली हार को पिछे छोड़ते हुए गुरुवार को शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को सात विकेट से हराया। इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप ट्वंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल की दौड़ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। गुरुवार को खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को मात्र सात विकेट पर 107 रन पर रोक दिया। इसके बाद लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय महिलाओं ने 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 110 रन बनाकर जीत हासिल की।
आठ साल के बच्चे का क्या था कसूर जो दे दी उसे ये खौफनाक सजा!
भारत की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह टीमों के इस टूर्नामेंट में शीर्ष पर कायम है। वहीं भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों के क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद है। दोनों ही टीम कों के अभी छह-छह अंक है, लेकिन भारत की नेट रन रेट में अच्छी है जिसके कारण वह शीर्ष पर काबिज है। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अनुजा पाटिल को चुना गया।
न्यूजीलैंड टीम को वल्र्ड कप से पहले लगा झटका, कोच हेसन ने दिया इस्तीफा
अनुजा ने पहले चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया और फिर बल्लेबाजी में 16 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। वहीं मिताली राज (23) रन, स्मृति मंधाना (12), कप्तान हरमनप्रीत कौर (24) और वेदा कृष्णमूर्ति ने (नाबाद 29) रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
बॉल टेंपरिंग के बाद भी शायद नहीं सुधरना चाहते ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, अब कोच ने कही ये बात!
उधर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका महिला टीम में से हसीनी परेरा ने सर्वाधिक नाबाद 46 रन और यशोदा मेंडिस ने 27 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका। भारतीय टीम की ओर से एकता बिष्ट ने 20 रन पर दो विकेट लिए जबकि झूलन गोस्वामी, अनुजा पाटिल और पूनम यादव को एक एक विकेट मिला।