वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच गुरुवार को टी-20 मैच खेला गया. लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने 72 रनों से जीत दर्ज की. वर्ल्ड इलेवन टीम की कप्तानी पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को दी गयी थी.
पाकिस्तान की ओर से खेलते हुए सफल क्रिकेटर बने शाहिद अफरीदी को इस चैरिटी मैच के दौरान ”गॉर्ड ऑफ ऑनर” दिया गया. अफरीदी को विश्वएकदशा टीम की कप्तानी इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन के चोटिल होने के बाद दी गयी थी.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर पूछा सवाल

लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस चैरिटी मैच के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने मैदान पर अफरीदी का इंटरव्यू के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर सवाल किया. इस पर जब अफरीदी ने जवाब दिया, तो वह अपनी हंसी नही रोक पाए. हालांकि अफरीदी भी इस सवाल पर हंसने लगे थे.
इंटरनेशनल क्रिकेट में 11, 196 रन और 541 विकेट लेने वाले अफरीदी ने इसका जवाब देते हुए कहा ”नही अब बहुत हुआ. चोटों के कारण आप मेरी हालत देख सकते हैं.”
Nasser Hussain: Any plans of any more comeback?
Lala: No, u can see my conditionpic.twitter.com/do7d6MjSJ8
— Uzair Afridian O/ (@Uzairsiddiqui_8) May 31, 2018
लॉर्ड्स में खेला गया यह मैच वेस्टइंडीज में पिछले साल आए हरिकेन, इरमा और मारिया तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए स्टेडियमों के पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से खेला गया था. जिसमें एक तरफ वेस्ट इंडीज की टीम थी और दूसरी तरह दुनिया भर के खिलाड़ियों से बनी वर्ल्ड इलेवेन टीम. वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 119 रन बनाकर 200 का लक्ष्य वर्ल्ड इलेवेन के सामने रखा था.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ड इलेवेन टीम की शुरुआत काफी ख़राब रही थी. टीम ने 8 रन पर ही चार विकेट खो दिए थे. श्रीलंकाई बल्लेबाज थिसारा परेरा ने मैच को बचाने की कोशिश की लेकिन किसी खिलाड़ी का साथ ना मिलने पर टीम को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड इलेवेन 17वें ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गयी थी.
The post नासिर हुसैन ने अफरीदी से पूछा कब करेंगे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी, अफरीदी ने दिया ऐसा जवाब सुन नहीं रुकी नासिर की हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.