Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर हुया ये भारतीय तेज गेंदबाज

नई दिल्ली। अगर किसी खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह बनानी है तो उसे फिटनेस टेस्ट पास करना ही होगा, ये बात निजी विवादों से जूझ रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर होने से साबित होती है। इसी कारण राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन को भी भारत-ए टीम से बाहर कर दिया गया है।

अब ये बिल्ला करेगा फीफा विश्व कप में भविष्यवाणी

पत्नी हसीन जहां के साथ चले रहे विवाद से जूझ रहे भारतीय तेज गेंदबाज शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलूरुमें 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया में चुना गया था, लेकिन बेंगलूरुमें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुए फिटनेस टेस्ट को पास करने में शमी असफल रहे। इस कारण राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इस एकमात्र टेस्ट के लिए शमी को टीम से बाहर कर उनके स्थान पर नवदीप सैनी को भारतीय टीम में जगह दी है।

सचिन ने किया खुलासा, इस तेज गेंदबाज से डरते थे सहवाग

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सत्र में भी चोट के कारण पूरी तरह नहीं खेल पाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां संस्करण शुरू होने से पहले शमी सडक़ दुर्घटना में चोटिल भी हो गए थे।

वहीं यो यो टेस्ट पास करने में विफल रहे संजू सैमसन को भी चयन समिति ने इंग्लैंड लॉयंस और वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत-ए से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। संजू के स्थान पर टीम में इशान किशन को जगह दी गई है।

बीसीसीआई के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन ने भारत-ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और रजनीश गुरबानी के साथ ही अंकित राजपूत को टीम इंडिया के ट्रेनिंग सत्र में शामिल करने का आग्रह किया था, ताकि वह नेट््स पर भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर सकें।