Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल के नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आने पर वीरेंद्र सहवाग ने किया ये मजेदार ट्वीट

भारत और अफगानिस्तान के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक एतिहासिक मैच खेला जा रहा है. टॉस जीत कर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 गेंदों पर 107 रन बनाए. तेज बल्लेबाजी कर रहे शिखर शतक लगाने के बाद गेंदबाज यमीन अहमदजई का शिकार हुए. जबकि शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी के लिए आए मुरली विजय अभी भी 75 रन बनाकर खेल रहे हैं. शिखर धवन के आउट होने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए हैं. जो 44 रन बनाकर खेल रहे हैं.  वहीं टीम इंडिया का मौजूदा स्कोर 219 रन है.

शिखर धवन के आउट होने के बाद जब केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए तो टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने राहुल के तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने पर एक ट्वीट किया है.

वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट 

कभी मैदान पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर लोगों का मनोरंजन कर करने वाले सहवाग अब सोशल मीडिया के जरिए अक्सर मजेदार ट्वीट करते रहते हैं. उनके ये ट्वीट अक्सर चर्चा का केंद्र भी रहते हैं. कुछ ऐसा ही एक खास ट्वीट सहवाग ने एक बार फिर किया है

. केएल राहुल के तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने को लेकर सहवाग ने लिखा ”अरसों बाद एक राहुल नंबर तीन पर”  

दरसल सहवाग का इससे मतलब है कि काफी समय के बाद राहुल नाम का कोई बल्लेबाज तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आया है. यह बात उन्होंने राहुल द्रविड़ से जोड़ी है. राहुल द्रविड़ तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आया करते थे.

मैदान पर उतरते ही अफगानिस्तान ने उपलब्धि हासिल की

अफगानिस्तान टीम को टेस्ट का दर्जा मिलने के बाद यह उसका पहला टेस्ट मैच है. जो कि एक एतिहासिक है. एमचिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान टीम जैसे ही खेलने के लिए उतरी उसका नाम टेस्ट टीमों की लिस्ट में दर्ज हो गया. यह अफगानिस्तान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

The post केएल राहुल के नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आने पर वीरेंद्र सहवाग ने किया ये मजेदार ट्वीट appeared first on SportzWiki Hindi.