जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान और राज्य के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परवेज रसूल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लाला अमरनाथ पुरस्कार से सम्मानित करेगा। इन्हें यह बीसीसीआई द्वारा पुरस्कार रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में 12 जून को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा।

बीसीसीआई ने सत्र 2016-17 और 2017-18 के लिए पुरस्कार की घोषणा की। भारत के कप्तान विराट कोहली के जबरदस्त बल्लेबाजी फॉर्म ने उन्हें दो सत्रों के लिए बीसीसीआई का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा, जबकि विश्व कप के सितारों में महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को भी सम्मान के लिए चुना गया है।
इसी बीच आपको बता दें कि परवेज रसूल को इस पुरस्कार के लिए कश्मीर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर है क्योंकि इन्हें यह इतना बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है जो राज्य के एकलौते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर है। इन्होंने 2016-17 के रणजी ट्रॉफी सत्र में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था इसी वजह से इन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है।

रसूल को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अब तक महज दो बार ही खेलने का मौका दिया गया जिसमें वनडे में तो इन्हें बल्लेबाजी का मौका तो नहीं मिला लेकिन गेंदबाजी में दो विकेट जरूर लिए। वहीं टी20 मैच में इन्होंने एक मैच खेलते हुए 5 रन बनाये और साथ ही एक विकेट भी अपने नाम किया था किन्तु इसके बाद इन्हें फिर से मौका नहीं दिया गया।
घरेलू करियर रहा है बेहद जबरदस्त
बता दें कि इन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका भले ही नहीं मिला हो लेकिन इन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक इन्होंने 65 प्रथम श्रेणी और 93 लिस्ट ए मैच खेले है जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार की है। 65 मैचों में 3670 रन बनाये है तो 189 विकेट भी लिए है। वहीं 93 लिस्ट ए मैचों में 2296 रन और 106 विकेट लिए है।
The post लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे परवेज रसूल को बीसीसीआई ने दिया ये ख़ास सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.