Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से हारा आयरलैंड लेकिन ऐसा करके इस आयरिश खिलाड़ी ने जीता सभी का दिल

बुधवार को खेले गए दो टी-20 मैचों के पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 76 रनों के एक बड़े अंतर से हरा दिया. पहले ही मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भले ही ये मैच भारतीय टीम ने जीता हो, लेकिन मैच के दौरान एक आयरलैंड के खिलाड़ी ने दिल जीत लिया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने आयरलैंड के सामने 208 रनों का एक पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. हिटमैन रोहित शर्मा ने 97 रनों की पारी खेली. जबकि शिखर धवन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए.

पीटर के शानदार प्रदर्शन ने किया प्रभावित 

आयरलैंड की ओर से खेल रहे पीटर चेज ने इस मैच में अपना शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 208 रन बनाए. इसमें अहम बात ये है कि पांच में से चार विकेट अकेले पीटर ने ही लिए हैं. इस आयरिश तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी का ऐसा जादू चलाया कि अंतिम ओवर में भारतीय बल्लेबाज रन नही बटोर पाए.

पीटर के लिए ये मैच सिर्फ इसी वजह से शानदार नही रहा कि उन्होंने टी-20 मैच में चार विकेट निकाले, बल्कि इसलिए रहा कि उन्होंने जो चार विकेट लिए वे कोई मामूली विकेट नही.

पीटर चीज़ ने 20वें ओवर में सिर्फ 4 गेंदों में भारत को तीन बड़े झटके दिए. उन्होंने धमाकेदार महेंद्र सिंह धौनी, और लंबी पारी खेल रहे रोहित शर्मा और भारतीय कप्तान विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों को एक ही ओवर में आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी.

चेज ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे और शतक से महज तीन रन दूर रोहित शर्मा को 97 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. टी 20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब हिटमैन शर्मा नर्वस नाइंटीज़ के शिकार हुए हैं. वहीं धौनी 11 रन पर तो कोहली तो खाता तक नहीं खोल सके.

The post भारत से हारा आयरलैंड लेकिन ऐसा करके इस आयरिश खिलाड़ी ने जीता सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.