Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीव स्मिथ ने सुनाई आपबीती, ‘बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद लगातार चार दिन तक बहते रहे आंसू’

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने बॉल टेम्परिंग कांड के बाद की जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्मिथ ने स्वीकार किया है कि दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद वह चार दिन तक रोते रहे।

smith

स्मिथ ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं करीब 4 दिन तक रोया था. उस दौरान मैं मानसिक रूप से संघर्ष कर रहा था। लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे कुछ अच्छे दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने मेरा ध्यान दिया और पूरे दिन तक मेरा खयाल रखा। इस खराब परिस्थिति में जिन लोगों ने मेरी मदद की उन्होंने मेरे अंदर बहुत बड़ी जगह बना ली है।

आपको बता दें कि स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर उस घटना के बाद एक साल का और कैमरन बेनक्रोफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। तीनों खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन हैं। हालांकि वे जल्द ही कनाडा टी20 लीग के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे।

फिलहाल स्मिथ सामुदायिक सेवा कर रहे हैं जो उन्हें बतौर सजा के तौर पर करनी है। स्मिथ ने सोमवार को लड़कों के एक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के लिये काम कर रही चैरिटी कार्यक्रम में शिरकत की। वही पर उन्होंने इस बात खुलासा किया।

The post स्टीव स्मिथ ने सुनाई आपबीती, ‘बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद लगातार चार दिन तक बहते रहे आंसू’ appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.