आपने मैदान में छक्कों और चौकों की बरसात खूब देखी होगी। बल्ले से निकलते शॉट्स की रफ्तार भी देखी होगी। लेकिन इन बल्ले को कौन सा शख्स धार देता है,उसे शायद आप नहीं जानते होंगे। लेकिन टीम इंडिया के लिए बल्ले को रिपेयर करने और उन्हें नई जैसी धार देने वाले शख्स के बारे में पता चल गया है। इसकी जानकारी पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर ने एक वीडियो के जरिए दी है। आइए जानते हैं इस कलाकार के बारे में ,जो देता है टीम इंडिया के रनों को रफ्तार…
स्नेहल प्रधान ने शेयर किया वीडियो

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेहल प्रधान ने एक वीडियो के जरिए उस शख्स के बारे में जानकारी दी है। जो टीम इंडिया के बैट को रिपेयर करने का काम करता है। साथ ही उसकी एक फोटो भी जिसमें वो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ खड़े हैं। स्नेहल प्रधान भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 6 वनडे और 4 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। मौजूदा समय में स्नेहल प्रधान बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट काम करती हैं।
इन दिग्गजों के बैट कर चुके हैं रिपेयर

जिस शख्स का वीडियो स्नेहल प्रधान ने शेयर किया वो महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। उनका नाम महेश रणसुभे है। दापोड़ी में महेश की बैट रिपेरिंग की एक छोटी सी दुकान है। खबरों की माने तो उन्हें ने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली,एमएस धोनी,रविंद्र जडेजा और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के बल्ले रिपेयर कर चुके हैं। इस बात का खुलासा खुद स्नेहल के इंटरव्यू में महेश ने किया। हालांकि पहली बार वो काफी नर्वस थे।
विराट ने की थी जमकर तारीफ

इस इंटरव्यू में महेश बाबू ने पहली बार का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पहली बार वो बैट रिपेरिंग करते वक्त काफी नर्वस थे। जब उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली का बैट रिपेयरिंग के लिए दिया गया था, तो वो काफी डरे हुए थे। हालांक बाद में कोहली ने खुद उनके काम की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद उनका मनोबल बढ़ गया था। पिछले साल इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी महेश से पुणे में बल्ला रिपेयर कराया था।
बेन स्टोक्स ने दिए थे 4500 रूपये

छोटे से घर में रहने वाले महेश की ख्याति दिन प्रति दिन बढ़ती गई। महेश बचपन से एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हुए। हालांकि उन्होंने बाद में बल्ला रिपेरिंग करने का हुनर सीखा और पूरी तालीनता से इसी काम में लग गए। एक बार महेश के काम से खुश होकर इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी जो बेन स्टोक्स ने उन्हें 4500 रुपये का ईनाम दिया था।
यहां देखें वीडियोः
वीडियो क्रेडिटः Cricket With Snehal
The post वीडियोः इस भारतीय शख्स द्वारा रिपेयर किये गये बल्ले से दुनिया के कई खिलाड़ी बरसाते हैं रन,खुश होकर बेन स्टोक्स ने दिए थे इतने रूपये appeared first on SportzWiki Hindi.