Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बास्केटबॉल के इस स्टार खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा, जिसे ट्रोल हो रहे एमएस धोनी और मनीष पांडेय

कई सालों तक भारत की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर उनके शांत रवैये के लिए जाना जाता है. इसीलिए तो उन्हें कैप्टन कूल नाम दिया गया. मौजूदा कप्तान विराट कोहली जहां मैदान आक्रामक अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं तो वहीं धोनी शायद ही अपना आपा खोते दिखे हैं.

लेकिन फरवरी में साउथ अफ्रीका के साथ एक टी-20 मैच में धोनी अपनी पहचान के विपरीत जाते हुए दिखाई दिए थे. इस टी20 मुकाबले के दौरान एक ऐसा वक्त आया था जब बल्लेबाजी कर रहे धोनी अपने साथी बल्लेबाज मनीष पांडे से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने पांडे को गाली दे दी थी. स्टंप माइक पर धोनी की यह गाली साफ सुनाई दी और मैच के बाद सोशल मीडिया पर धोनी का यह गुस्सा वायरल हो गया था. अब एक बार फिर यह सोशल मीडिया पर मेम के रूप में यह वायरल हो रहा है. जिसकी वजह अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स हैं.

एनबीए के फाइनल में लेब्रोन जेम्स के गुस्से पर धोनी और पांडे ट्रोल 

नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन के चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अमेरिका के बास्केटबाल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स को अपने साथी खिलाड़ी स्मिथ द्वारा अंतिम एक मिनट में गलती करने पर पर गुस्सा आ गया था. लेब्रोन का अपने साथी खिलाड़ी पर यह गुस्सा कैमरे में कैद हो गया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

लेब्रोन के इस गुस्से पर तरह-तरह के मेम बनाए जा रहे हैं. इसमें कुछ मेम धोनी और मनीष पांडे को टार्गेट करते हुए भी बनाए गए हैं. इसमें फोटोज को एडिट कर लेब्रोन के चेहरे पर धोनी का चेहरा लगा दिया गया है जबकि स्मिथ की जगह मनीष पांडे को रखा गया है. हालांकि ऐसा सिर्फ धोनी और मनीष पांडे को लेकर ही नही बल्कि कई तरह के मेम बनाए गए हैं.

The post बास्केटबॉल के इस स्टार खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा, जिसे ट्रोल हो रहे एमएस धोनी और मनीष पांडेय appeared first on SportzWiki Hindi.