Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा को इस नाम से पुकारते है युजवेंद्र चहल, नाम सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युज्वेंद्र चहल ने ‘ब्रेक फ़ास्ट विद द चैंपियन’ शो में एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने कई रोचक और दिलचस्प बाते कही है.

युज्वेंद्र चहल ने अपने इस इंटरव्यू में रोहित शर्मा को लेकर भी कई बातें बोली है. चहल ने रोहित शर्मा को इस बयान में अपना एक अच्छा दोस्त बताया है. साथ ही चहल ने यह भी बताया है, कि वह रोहित शर्मा को किस नाम से पुकारते है.

‘रोहिता’ नाम से पुकारते है रोहित को  

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युज्वेंद्र चहल ने ‘ब्रेक फ़ास्ट विद द चैंपियन’ शो के दौरान अपने इंटरव्यू में एंकर गौरव कपूर को बताया, कि

“मैं रोहित भाई को रोहिता कहकर पुकारता हूं, लेकिन मैं यह नहीं बताउंगा, कि मैं उन्हें इस नाम से क्यों पुकारता हूं, क्योंकि अगर मैं इसका खुलासा करूँगा तो कोई एक ऐसा है जिसे बुरा लग सकता है.

आईपीएल डेब्यू के लिए जताया रोहित का आभार 

yuzvendra chahal share a pic with hit man, users make funny comment

रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने आईपीएल डेब्यू को लेकर युजवेंद्र चहल ने कहा,

“जिस सीजन मेरा आईपीएल डेब्यू हुआ. उस सीजन हमारे कप्तान रिकी पोंटिंग थे, लेकिन उनका सीजन अच्छा नहीं चल रहा था, तो उन्होंने रेस्ट कर लिया था और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम का नया कप्तान बना दिया गया था.

हम उस समय कोलकाता में थे और रोहित मेरे कमरे में आये और मुझे उन्होंने बताया, कि मैं टीम का नया कप्तान बन गया हूं और आज आप हमारी टीम में खेल रहे है. मैंने उनसे कहा, कि हरभजन और ओझा जैसे अनुभवी स्पिनरों के होते हुए मैं कैसे खेल सकता हूं. इसके बाद रोहित ने कहा यह मैं कुछ नहीं जनता हूं आप बस आज हमारी प्लेइंग इलेवन में हो.”

शानदार चल रहा है चहल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

आपकों बता दें, कि युज्वेंद्र चहल ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 23 वनडे मैच और 21 टी-20 मैच खेल लिए है. जिसमे चहल ने 23 वनडे मैचों में 21.83 की शानदार औसत से 43 विकेट लिए है. वही 21 टी-20 मैचों में चहल ने 18.45 की औसत से 35 विकेट लिए हुए है.

The post रोहित शर्मा को इस नाम से पुकारते है युजवेंद्र चहल, नाम सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.