Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पार्थिव पटेल ने दिया भावुक बयान कहा ऐसा नहीं होता तो हमे नहीं मिलते धोनी

यह बात तो शायद आप भी मानने को तैयार होंगे कि अगर पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक भारतीय टीम में साल 2003-04 में फ्लॉप नहीं होते तो आज महेंद्र सिंह धोनी शायद ही इतने बड़े खिलाड़ी होते। इस बात को पार्थिव पटेल ने खुद भी कहा है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट में महज 17 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले पार्थिव पटेल का आज लगभग अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कैरियर ख़त्म हो गया गया है। इन्होंने अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुल 25 टेस्ट और 38 वनडे मैच खेले है।

पार्थिव पटेल ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद इन्होंने खराब प्रदर्शन किया जिसके कारण उन्हें टीम में इतना मौका नहीं मिला और इस कारण इसका फायदा धोनी ने उठाया और अब कई बड़े रिकॉर्ड के साथ दुनिया भर के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक है।

“ब्रेकफास्ट विद चैंपियन” एपिसोड में गौरव कपूर के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि, “उस समय अगर हम खराब प्रदर्शन नहीं करते तो आज हम (मैं और दिनेश कार्तिक) भी टीम में हर मैच खेलते। इस कारण धोनी को टीम में जगह मिली.” पार्थिव पटेल ने यह भी कहा है कि अगर हम अच्छे खेलते तो शायद वो खेलते भी नहीं।

इस एपिसोड में बात करते हुए पार्थिव पटेल ने धोनी की तारिड करते हुए कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि वह महान खिलाड़ी नहीं है। इन्होंने माना है कि माही एक महान खिलाड़ी है।

यहाँ देखिये वीडियो:-

33 वर्षीय क्रिकेटर ने अभी तक भारत के लिए 2002 के बाद से अब तक महज 25 टेस्ट मैचों में जगह बना पाए है। साथ ही इन्होंने 38 मैचों में जगह बनाई है लेकिन इन्हें सफलता नहीं मिली है। हाल ही में इन्होंने विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में आईपीएल खेला था लेकिन यहाँ भी इन्हें कोई ख़ास मौका नहीं मिला।

The post महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पार्थिव पटेल ने दिया भावुक बयान कहा ऐसा नहीं होता तो हमे नहीं मिलते धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.