Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने सचिन के साथ ये तस्वीर शेयर कर लिखा कुछ ऐसा देख नहीं रुकेगी हंसी

भारतीय क्रिकेट टीम में शिखर धवन और रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग सबसे अच्छी जोड़ी रही है। इन दोनों ने एक साथ काफी क्रिकेट खेली है। इसी बीच हाल ही में ये काफी समय बाद एकसाथ नजर आये जब ये विक्रम साठ्ये के टॉक शो “व्हाट द डक” में शामिल हुए थे।

इसमें दोनों ने काफी मजेदार कहानियाँ साझा की है, जिसमें एक दूसरे की खूब पोल खोली है। साथ ही अब वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्वीटर पर सचिन के साथ फोटो अपलोड की है जिसमें वीरू ने एक मजेदार बाद लिखी है। इस फोटो में सहवाग के हाथों में हैमर है।

यहाँ देखिये वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट

सहवाग ने ट्वीट में लिखा है कि,

“जब आप भगवान जी सचिन के साथ हो, तो उनके पैरो में रहना ही अच्छा है.”

बता दें कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए साल 2001 से 2012 तक एकसाथ खेले थे। इस दौरान इन्होंने 114 वनडे पारियों में कुल 4387 रन बनाये थे।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारत के लिए बहुत रिकॉर्ड बनाये है, जिसमें सचिन एकलौते ऐसे बल्लेबाज है, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक और रन बनाये है, तो वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक नहीं बल्कि दो बार तिहरे शतक बनाया है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए साल 2013 में आखिरी बार खेला था, जिसके बाद इन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी और हाल फिलहाल ये आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच है और इस सीजन में भी देखे गए थे। जबकि सहवाग ने अपना अंतिम मैच 2013 में ही खेला था। सहवाग आईपीएल के इस 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटोर थे।

The post वीरेंद्र सहवाग ने सचिन के साथ ये तस्वीर शेयर कर लिखा कुछ ऐसा देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.