भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के लिए अब प्रदर्शन करना तो आवश्यक है ही, लेकिन अब भारतीय टीम में चयन के लिए प्रदर्शन ही काफी नहीं रह गया है।
भारतीय टीम में जिस तरह से प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है वहां पर तो प्रदर्शन के साथ ही खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस का भी एक तगड़ा टेस्ट देना होगा। इसी के दम पर खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन किया जा सकेगा।

यो-यो टेस्ट बना है भारतीय टीम में चयन का आधार
भारतीय क्रिकेट के टीम मैनेजमेंट ने पिछले साल से फिटनेस टेस्ट में एक अलग प्रक्रिया का ईजाद किया है। इसमें खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट देना होगा जो फिटनेस टेस्ट का ही पार्ट है, लेकिन ये बहुत ही कठिन फिटनेस परीक्षण है। विराट कोहली हो या महेन्द्र सिंह धोनी हर किसी के लिए यो-यो टेस्ट की बाधा को पार करना अनिवार्य कर दिया।

यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण ही संजू सैमसन हुए थे बाहर
तभी तो आपको पता ही होगा कि पिछले दिनों युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय ए टीम में चयन किया गया था, लेकिन आखिरी पलों में संजू सैमसन यो-यो टेस्ट पास नहीं कर सके और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। कुछ उसी तरह से मोहम्मद शमी भी अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा नहीं कर सके और उन्हें भी बाहर होना पड़ा।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बीच चिन्नास्वामी में ही धोनी-विराट दे रहे थे यो-यो टेस्ट
मतलब साफ है अब भारतीय टीम में चयन के लिए यो-यो टेस्ट सबसे जरूरी आधार हो गया है। तभी तो जब अफगानिस्तान के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन जब अश्विन और हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी कर रहे थे, तो वहीं स्टेडियम के दूसरे कोने पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी यो-यो टेस्ट दे रहे थे।

कोहली जूझ रहे हैं अपनी गर्दन की चोट से
एक तरफ जहां भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था तो दूसरी तरफ विराट कोहली और धोनी यो-यो टेस्ट दे रहे थे ऐसे में हर किसी की नजरें वहां पर लगी हुई थी। कोहली इन चोट और फिटनेस समस्या के कारण इस टेस्ट मैच को नहीं खेल रहे हैं। उनकी गर्दन में चोट लगी हुई है और वो इसी वजह से काउंटी क्रिकेट में सर्रे से भी अपना नाम वापस ले चुके हैं।

धोनी और कोहली थके, ट्रेनर ने दिया एनर्जी ड्रिंक
बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे यो-यो टेस्ट के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली को थकते हुए देखा गया। इस बीच भारतीय टीम के ट्रेनर शंकर बासु एनर्जी ड्रिक लेकर उनके पास पहुंचे।
इसके बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ियों जिसमें जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और वॉशिंगटन सुंदर भी यो-यो टेस्ट देने में लग गए। इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर की टीम में शामिल खिलाड़ियों का जमावड़ा यहां लगा हुआ है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड दौरे के लिए यो-यो टेस्ट पास करने बैंगलोर पहुंचे विराट और धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.