Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पॉली उमरीगर अवॉर्ड लेते हुए पत्नी अनुष्का के बारे में ये क्या बोल गये विराट कोहली, पहली बार हुआ कुछ ऐसा

विराट कोहली ने मंगलवार (12 जून, 2018) को बैंगलोर में 6 वें मंसूर अली खान पाटोदी मेमोरियल लेक्चरर में भाग लिया, जहां उन्हें प्रतिष्ठित पोली उमरीगर पुरस्कार मिला है। विराट के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी शामिल थी। विराट कोहली ने भारत के लिए पिछले कई सालों में जबरदस्त प्रदर्शन करते आ रहे है।

“पिछले दो सत्रों में अपने अभूतपूर्व बल्लेबाजी के बाद, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जून में बेंगलुरू में होने वाले बीसीसीआई पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी (2016-17 और 2017-18) के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। “बीसीसीआई ने कहा था।

वर्तमान भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को यह पुरस्कार दिया और उन्होंने कहा कि, “मेरी पत्नी यहां है, इसलिए यह और ज्यादा विशेष बनता है।”

यहाँ देखिये विराट कोहली का वीडियो:-

एमएके पटौदी मेमोरियल व्याख्यान में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की उपस्थिति भी देखी गई, जो बेंगलुरू में 14 जून से भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपनी शुरुआत करेगा। गर्दन की चोट के कारण विराट कोहली टेस्ट मैच और सरे के साथ उनके पहले निर्धारित अंग्रेजी काउंटी क्रिकेट को नहीं खेल पायेंगे।

कोहली, जो जून के महीने में सरे क्रिकेट काउंटी क्लब टीम के लिए खेलने वाले थे, लेकिन चोटिल होने के कारण अब ये नहीं खेल पायेंगे। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीसीसीआई मेडिकल टीम के जांच के बाद ही विराट कोहली ने यह फैसला लिया था।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जो इन दिनों आईपीएल के खत्म होने के बाद आराम कर रहे है और इन्हें 27 और 29 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने है और इससे पहले भारतीय टीम कल से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाली है।

The post पॉली उमरीगर अवॉर्ड लेते हुए पत्नी अनुष्का के बारे में ये क्या बोल गये विराट कोहली, पहली बार हुआ कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.