Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुसीबत में युवराज सिंह का परिवार, भाई जोरावर और भाभी आकांक्षा के केस में आया नया ट्विस्ट

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह इन दिनों विवादों में है क्योंकि उनके ऊपर उनकी पत्नी से मारपीट वाले घरेलू हिंसा के कारण अब उन्हें अदालत से तगड़ा झटका लगा है।

बता दें कि युवी के भाई जोरावर ने इस केस को गुड़गांव से चंडीगढ़ शिफ्ट करने की मांग की थी। जिसके बाद अब पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उनकी इस याचिका को नकार दिया है।

इसी बीच आपको बता दें कि उच्च न्यायालय ने इस केस को लेकर कहा है कि चंडीगढ़ की अदालतों में दोनों ही पक्षों के बीच तीन मामले पहले ही काफी लंबित रह चुके थे और गुड़गांव में चल रहे दो अन्य मामलों को गुड़गांव से चंडीगढ़ में शिफ्ट करना जिसका कोई आधार नहीं था।

इसके अलावा आपको बता दें कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चल रहे इस केस के मामले में न्यायपाल कुलदीप सिंह ने युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह के केस को चंडीगढ़ शिफ्ट करने की इस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद अब इन्हें करारा झटका लगा है।

गौरतलब हो कि युवराज सिंह की भाभी और जोरावर की पत्नी आकांक्षा सिंह ने उनके ऊपर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे और फिर इसके बाद उनपर गुड़गाँव में केस दर्ज कर दिया था। इसके बाद जोरावर ने यहाँ याचिका दायर की थी कि गुड़गाँव में मीडिया बहुत भेदभाव करती है, इस कारण इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जज ने ये याचिका खारिज कर दी।

साथ ही जोरावर ने यह भी बताया कि उन्हें हर बार चंडीगढ़ से गुड़गाँव जाना बहुत असुविधाजनक होता है और साथ ही धमकियां भी मिलती रहती है इस कारण ये अपना केस चंडीगढ़ स्थान्तरित करना चाहते है, किंतु याचिका को मंजूरी नहीं दी गयी है।

युवी के भाई ने इस बात को लेकर भी अपनी दलील पेश की थी कि उनकी वाइफ न्यूयॉर्क में रहने लगी थी और वह मुंबई की फिल्मसिटी में एक अभिनेत्री के रूप में कार्य कर रही थी।

The post मुसीबत में युवराज सिंह का परिवार, भाई जोरावर और भाभी आकांक्षा के केस में आया नया ट्विस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.