Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार जब टैटू बनवा कर घर पहुंचे विराट कोहली तो माँ ने किया था कुछ ऐसा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

आज के युग में युवा लोगों में फैशन का जबरदस्त खुमार चढ़ा हुआ है। युवाओं में आजकल एक अलग ही तरह के फैशन को अपनाते देख सकते हैं। जिसमें हेयर स्टाइल से लेकर कपड़ो और शरीर पर टैटू तक देखे जा सकते हैं। जब टैटू की बात आती है तो भारतीय क्रिकेट टीम में भी टैटू का शौक कई खिलाड़ी रखते हैं।

कई भारतीय खिलाड़ी हैं टैटू के शौैकिन

टैटू और भारतीय क्रिकेट टीम का नाम आने पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे आगे नजर आते हैं। विराट कोहली को टैटूज का जबरदस्त शौक है वो आए दिन नए तरीके के टैटू के साथ दिख जाते हैं। विराट कोहली की तरह ही भारतीय टीम में स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी कमतर नहीं माना जा सकता है।

केएल राहुल को टैटू का जबरदस्त शौक

अब हम बात करते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी केएल राहुल की। कर्नाटक के युवा बल्लेबाज केएल राहुल जिस तरह से स्टाइलिश बल्लेबाजी करते हैं उसी तरह से वो नीजि जीवन में भी बहुत स्टाइलिश है। लोकेश राहुल को टैटू का जबरदस्त क्रेज है। केएल राहुल के शरीर पर कई तरह के टैटू देखे जा सकते हैं।

केएल राहुल ने टैटू को लेकर सुनाया किस्सा

इस आईपीएल सीजन में केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते नजर आए। केएल राहुल के लिए ये सीजन उनके आईपीएल इतिहास का सबसे शानदार सीजन रहा और उन्होंने रनों का अंबार लगाया। राहुल की बल्लेबाजी तकनीक से भरी हुई थी यानि बहुत ही स्टाइलिश थी उसी तरह से वो खुद भी एक स्टाईलिश है। राहुल ने आईपीएल के अपने कप्तान आर अश्विन के साथ वॉट द डक कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने टैटू को लेकर एक किस्सा शेयर किया।

जब मेरी मां ने मुझे टैटू धोने के लिए दिया साबुन

केएल राहुल ने टैटू को लेकर अपनी मां से जुड़े किस्से को सुनाया और कहा कि “मेरी मां ने मुझे कपड़े धोने का साबुन दिया । उसने मुझे कहा जाओं और इसे धो लो। और बच्चे की तरह मत करो। मैं उस समय 16 साल का था। उन्होंने सोचा कि ये बूमर(च्वींग गम) स्टिकर है।”

वहीं शो में आए अश्विन, केएल राहुल को शांत साबित करते रहे। और कहा “मैंने भी उन्हें उसी तरह से देखा जैसे उनकी माँ ने हालाँकि वो काफी कूल है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पहली बार जब टैटू बनवा कर घर पहुंचे विराट कोहली तो माँ ने किया था कुछ ऐसा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.