स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश ने आज इतिहास रचते हुए पहली बार एशिया कप खिताब जीत लिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज का दिन इतिहास का सबसे बुरा दिन साबित हुआ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आज बांग्लादेश के सामने हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम छह बार के चैंपियन को हराकर पहली बार एशिया कप खिताब जीत लिया।
एशिया कप खिताब की हार के बाद ने मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की टी 20 प्रारूप में उपयोगिता पर भी सवालिया निशान लगा दिया है लेकिन बीसीसीआई के पास कोई और विकल्प नही होने के कारण इन दोनों को टीम में रखने को बाध्य है। भारतीय टीम के लिए सबसे शर्मनाक यह हुआ की बांग्लादेश की कमजोर टीम के खिलाफ एक हफ्ते में दो बार हार का सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश को मैच की अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन की दरकार थी और जहानआरा आलम ने विरोधी कप्तान हरमनप्रीत कौर की गेंद को डीप मिडविकेट पर दो रन बनाकर इतिहास रच दिया और टीम छह बार की चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कमजोर साबित कर दिया।
Herald