Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे की रवानगी से पहले कोच रवि शास्त्री ने बताया क्या होगी इस दौरे पर टीम की रणनीति

भारतीय टीम की रवानगी शनिवार को है लेकिन इससे पहले शुक्रवार को मुंबई में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रवि शास्त्री ने इंग्लैंड दौरे के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान कप्तान विराट कोहली के साथ ही कोच रवि शास्त्री को भी मीडियो से कई सवालों का सामना करना पड़ा।

यो-यो टेस्ट पर रवि शास्त्री की बड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि “मेरे ख्याल से दोनों के बीच एक कॉम्बिनेशन होना चाहिए। आपके पास एक काबिलियत है लेकिन अगर आप फिट होते हैं तो उसी काबिलियत को और आगे ला सकते हैं। तो इसी कारण से हम यो-यो टेस्ट को महत्वपूर्ण मानते हैं। और जिसको भी ये लगता है कि ये वन ऑफ है।

फिलोसॉफी पूरी तरह से सिंपल है आप पास हो तो आप खेलो और और फेल हो जो बाहर जाओ। ये कोई एकतरफा नहीं है कप्तान आगे से लीड कर रहे हैं। चयनकर्ता भी उसी राह पर हैं। टीम मैनेजमेंट भी वहीं करता है तो लड़के इस जिम्मेदारी को अच्छे से संभाल रहे हैं।”

टेस्ट सीरीज से पहले वनडे और टी-20 सीरीज खिलाड़ियों के लिए आदर्श

इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड से खेलने को लेकर कोच रवि शास्त्री ने कहा कि “मुझे लगता है कि ये खिलाड़ियों की  तैयारियों को लेकर आदर्श है। टी-20 खेलेंगे, वनडे खेलना है और उसके बाद एक महीनें के बाद टेस्ट मैच हैं। हमारा पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 27 जून को है तो वहीं टेस्ट मैच एक महीनें बाद पहला टेस्ट 1 अगस्त को है। तो ये तैयारी के लिए बहुत समय है।”

विरोधी टीम को लेकर तय नहीं की जाती टीम की रणनीति

टीम की रणनीति को लेकर कोच रवि शास्त्री ने कहा कि “मेरे ख्याल से जैसे विराट ने कहा हर सीरीज में हमारा फोकस एक रहेगा। हम विरोधी टीम को देख अपनी रणनीति नहीं बदलेंगे। हमारे लिए विरोधी सब एक जैसे ही हैं। हमारा जो बेसिक है उसमें सुधार लाएंगे। क्योंकि हमारे पास कौनसी टीम आएगी। हमारा आखिरी दक्षिण अफ्रीका का दौरा अच्छा रहा था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड दौरे की रवानगी से पहले कोच रवि शास्त्री ने बताया क्या होगी इस दौरे पर टीम की रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.