Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिलिच ने दूसरी बार जीता क्वींस क्लब खिताब

लंदन
शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने पूर्व नंंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच को कड़े संघर्ष में 5-7 7-6 6-3 से हराकर दूसरी बार क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। विश्व रैंकिंग में छठे नंबर के खिलाड़ी सिलिच ने रविवार को दो घंटे 57 मिनट के संघर्ष में खिताबी मुकाबला जीता और जोकोविच को उनके 99वें टूर फाइनल में खिताब से वंचित कर दिया। इस हार के बाद जोकोविच का 99 फाइनल में 68-31 का रिकॉर्ड हो गया है। जोकोविच 2010 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। सिलिच चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे और यहां दूसरे खिताब जीत लिया। सिलिच ने क्वींस क्लब में छह साल पहले 2012 में खिताब जीता था।