Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के बल्लेबाजों के होश उड़ा देगा भारत का ये गेंदबाज : कुंबले

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहलेही इंग्लैंड टीम को एहसास करा दिया है की भारतीय टीम के गेंदबाजों का सामना करना आसान काम नहीं है। कुंबले ने कहा की भारत के पास इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और बल्लेबाज है। भारतीय टीम के पास ऐसे गेंदबाज है जो अपने अनुभव और प्रदर्शन के दम पर 20 विकेट ले रहे हैं। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने लगभग 50 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। ​भारतीय टीम के पिछले मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए तो भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में पता चलता है।

कुंबले ने यो यो टेस्ट प्रक्रिया को सही बताया है और इसके कारण खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में पता चलता है। अगर कोई इस टेस्ट में पास नहीं होता है तो उसे ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। कुंबले ने कहा की भारत के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है जिसका हमें फायदा मिलेगा। 2018 से 2023 तक भारतीय टीम को 51 टेस्ट मैच, 83 वनडे और 69 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बारे में जानकारी दी है। इस कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर है। 2018-19 में भारतीय टीम को 54 मैच खेलने हैं और आने वाले चार सालों में क्रमश : 41, 33, 40 और 35 मैच खेलने है।

लेकिन इन दिनों इंग्लैंड की टीम जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रही है और आॅस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने सीरीज का तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम ICC रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गई है। ICC की जारी ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड पहले स्थान पर तो भारतीय टीम दूसरे स्थान पर कायम है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जमकर पसीना बहा रहे हैं।



Herald