Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नॉक आउट के पहले मैच में अर्जेंटीना और फ्रांस में होगा मुकाबला, देखिए पूरा कार्यक्रम

खेल डेस्क। रूस में चल रहे फीफा विश्व कप की अन्तिम 16 का लाइनअप तय हो गई है। नॉकआउट चरण शनिवार से शुरू होगा। जिसके तहत अंतिम-16 में पहुंचीं टीमें क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

आज दूसरे टी-20 मैच में इन भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले छह और सात जुलाई को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल दस और 11 जुलाई को होंगे जबकि खिताबी मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा। इस चरण के पहले मैच में अर्जेंटीना और फ्रांस आपस में भिड़ेंगे। दोनों पूर्व विश्व चैम्पियन टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला होगा।

इस उत्तर अफ्रीकी टीम ने फीफा विश्व कप में 40 वर्षों में दर्ज की पहली जीत

इस मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें विश्व के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्डों में से एक लियोनल मैसी पर टिकी होंगी।1998 के चैंपियन फ्रांस को यदि इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो उसे बार्सिलोना की ओर से खेलने वाले लियोनल मैसी को रोकना होगा। इस मुकाबले में अर्जेंटीना को अपने स्टार खिलाड़ी से जादुई प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु

मैसी अभी तक इस टूर्नामेंट में एक ही गोल कर सके हैं। उन्होंने नाइजीरिया को हराने में शानदार गोल किया था। दोनों टीम के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगी। इसी दिन रात 11.30 मिनट पर पुर्तगाल का सामना उरूग्वे से होगा।पांच बार का विश्व चैम्पियन ब्राजील नॉकआउट में अपना मुकाबला दो जुलाई को मैक्सिकों के खिलाफ खेलेगा।

इस तरह फीफा विश्व कप के नॉक आउट में जगह बनाकर जापान ने रच दिया इतिहास

प्री-क्वार्टर फाइनललाइनअप इस प्रकार है:

दिन मैच समय 30 जून फ्रांस-अर्जेंटीना शाम 7.30 बजे 30 जून उरुग्वे-पुर्तगाल रात 11.30 बजे 01 जुलाई स्पेन-रूस शाम 7.30 बजे 01 जुलाई क्रोएशिया-डेनमार्क रात 11.30 बजे 02 जुलाई ब्राजील-मैक्सिको शाम 7.30 बजे 02 जुलाई बेल्जियम-जापान रात 11.30 बजे 03 जुलाई स्वीडन-स्विट्जरलैंड शाम 7.30 बजे 03 जुलाई कोलंबिया-इंग्लैंड रात 11.30 बजे