अफगानिस्तान के 19 वर्षीय युवा स्पिनर राशिद खान ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया है जिसमें इनका प्रदर्शन एक बार फिर से शानदार रहा। बता दें कि कल रात खेले गए राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, देहरादून में मैच में युवा राशिद खान ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट लिए। इस शानदार जीत के बाद अब अफगानिस्तान ने यह सीरीज भी अपने नाम कर दी है और आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

पहला मैच जहाँ अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रनों से हराया था और कल दूसरा मुकाबला 6 विकेटों से जीता है और बांग्लादेश पर पहली बार टी20 सीरीज भी जीतकर एक बड़ा कारनामा किया है।
कल खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 134 रन बनाये थे, जिसमें राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए है। यह दूसरा मौक़ा है जब राशिद ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 4 या इससे ज्यादा विकेट लिए है।

लगातार बेहतरीन गेंदबाजी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में इनके साथी गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भी उनके प्रदर्शन को लेकर ट्वीट करते हुए बधाई संदेश दिया है।
कौल ने ट्वीट करते हुए लिखा है,
“इनका नाम खान है और ये वास्तव में चैंपियन है। एक और मैन ऑफ़ द मैच के लिए बधाई हो राशिद भाई। आप इसे एक आदत बना रहे हैं और एक मैच जीतते ही सीरीज भी जीत जाओगे।”
यहाँ देखिये सिद्धार्थ कौल का ट्वीट
His name is Khan and he is an absolute champion. Congratulations bro @rashidkhan_19 for another man of the match award. You are making it a habit and shout out to @ACBofficials for bagging the series with one game to go. #AFGvBAN
— Siddharth Kaul (@sidkaul22) June 5, 2018
बता दें कि ये दोनों क्रिकेटर हाल ही में संपन्न हुई इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन साथ ही खेल रहे थे जहाँ दोनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया था। राशिद खान ने जहाँ 21 विकेट लिए थे तो कौल ने भी इतने ही विकेट लिए है।
अब राशिद खान कल खेले जाने वाले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और मैन ऑफ़ द मैच की हैट्रिक बना सकते है।
The post राशिद खान के शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल के इस साथी गेंदबाज ने भेजा विशेष संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.