Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के सबसे करीबी रैना ने किया खुलासा, धोनी को आता है मैदान पर गुस्सा तो कैमरा बंद होते ही खिलाड़ियों को बोलते है ये बात

एमएस धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी ने भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलवाई है. धोनी और रैना की जोड़ी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए भी कमाल किया है.

आपकों बता दें, कि एक बार जब भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना एंकर गौरव कपूर के टॉक शो में पहुंचे थे, तो उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर कई रोचक खुलासे किये.

धोनी को आता है गुस्सा 

सुरेश रैना ने अपने बयान में कहा,

“आप माही भाई के चेहरें से यह कभी नहीं जान सकते है, कि वह क्या सोच रहे है. वही कभी गुस्सा भी हो जाते है, लेकिन वह अपने गुस्से को अपने चेहरें से जाहिर नहीं करते है. जब ओवर खत्म हो जाता है और टीवी पर एड आता है और कैमरा बंद हो जाता है, तो वह जिस खिलाड़ी पर गुस्सा होते है, तो वह कहते है सुधार जा तु.

मुझे याद है, कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच चल रहा था. उमर अकमल ने धोनी भाई से मेरी शिकायत की थी, कि मैं उन्हें गाली दे रहा हूं.

जब धोनी भाई ने मुझसे पूछा कि क्या हो रहा है, तो मैंने धोनी भाई से कहा कुछ नहीं मैं सिर्फ प्रेशर बनाने के लिए उसकी तरफ बॉल को ज्यादा थ्रो कर रहा हूं. इसके बाद माही भाई मुझसे बोले और दे साले को और ऐसे ही प्रेशर बना इस पर.”

धोनी के पास तीनों प्लान रहते है तैयार 

सुरेश रैना ने अपने बयान में आगे कहा,

“धोनी भाई को गेंद की बहुत अच्छी परख है और वह गेम के बहुत अच्छे लीडर है. उन्हें पता है, कि उस समय मैदान पर क्या चल रहा है और क्या हो सकता है. उनके पास हमेशा तीन प्लान होते है. उनके प्लान ए, बी, सी तीनों ही तैयार रहते है और उन्हें वह मैच के दौरान लागु भी करते है.”

धोनी मैच से पहले ही रणनीति कर लेते है तैयार 

सुरेश रैना ने आगे धोनी को लेकर बताया,

“वह मैच से एक दिन पहले ही अपनी रणनीति तैयार कर लेते है और वह हमेशा ठंडे रहते है. वह कई बार जब क्रिज से आगे भी बढ़ते है तो बॉल को प्लेड कर लेते है. दरअसल, वह गेंदबाज को चेतावनी देते है, कि वह कभी भी क्रिज से आगे बढ़कर बड़ा शॉट्स खेल सकते है.”

The post धोनी के सबसे करीबी रैना ने किया खुलासा, धोनी को आता है मैदान पर गुस्सा तो कैमरा बंद होते ही खिलाड़ियों को बोलते है ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.