मेड्रिड। फ्रेंच ओपन का खिताब 11वीं बार अपने नाम करने वाले स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 32 वर्षीय नडाल ने रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 2 घंटे 42 मिनट में सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-2 से मात दी।
नडाल ने 11वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के साथ ही एक ग्रैंड स्लैम खिताब पर ज्यादा बार कब्जा करने के मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
फ्रेंच ओपन में भाग न लेने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले अर्जेटीना के जुआन मार्टिल डेल पोट्रो दो पायदान की छलांग के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए है जबकि क्रोएशिया के मारिन सिलिक, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडिरसन पांचवें, छठे एवं आठवें पायदान पर खिसक गए हैं।
The post एटीपी रैंकिंग में भी नडाल का दबदबा बरकरार, शीर्ष स्थान पर काबिज appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
