Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने बचाई चील की जान, वीडियो वायरल

मुंबई: क्रिकेट जगत करे भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर सर्फ खेलने में अच्छे नहीं बल्कि वे दिल के भी बहुत अच्छे इंसान हैं। उनके अन्दर क्रिकेट प्रेम के अलावा पशु-पक्षियों के लिए भी बहुत प्रेम है। यह बात उन्होंने एक चील की जान बचाकर साबित कर दी।

दरअसल बात यह है की कुछ कौवे चील पर हमला कर रहे थे, तभी सचिन तेंदुलकर ने कुछ इस तरीके से चील की जान बचाई है। इस बात की पुष्टि एक वायरल वीडियो में हुई।

गुरुवार को सचिन ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो चील का इलाज करते दिख रहे हैं। फेसबुक पर इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। उनके घर की बालकनी में चील आकर बैठ गई थी। सचिन वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि पक्षियों ने चील पर हमला किया है। सचिन ने चील को ब्रेड और चिकन खिलाया।

सूत्रों के मुताबिक सचिन ने मुंबई बेस्ड एनजीओ Spreading Awareness on Reptiles and Rehabilitation Programme (SARRP) के साथ मिल कर चील की जान बचाई। उन्होंने घर के अंदर लाने के बाद ठंडे पानी से नहलाया। 3 दिन में उसे ठीक कर उड़ा दिया। इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा शेयर्स मिल चुके हैं। 54 हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं। बता दें, संन्यास लेने के बाद भी सचिन सुर्खियों में बने रहते हैं।

Do your bit!

A good deed brightens a dark world. Always be up to lend a helping hand, be it to humans, birds or animals. Do your bit!

Posted by Sachin Tendulkar on Thursday, June 7, 2018

The post सचिन तेंदुलकर ने बचाई चील की जान, वीडियो वायरल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.