खेल डेस्क। भारतीय टीम के "गब्बर" शिखर धवन ने हाल ही संपन्न आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कई मैचों में मैच जिताऊ पारिया भी खेली है धवन ने गौरव कपूर द्वारा आयोजित शॉ के दौरान अपनी पत्नी से जुड़े कई किस्सों का खुलासा किया है वह जब भी मेलबोर्न में आयशा के घर जाते है तो वह हर गुरुवार को कचरा निकालते है।
धवन ने शॉ के दौरान कहा है कि "मैं हर गुरुवार को कचरा निकालता हूं।" उन्होंने कहा, "जब भी मैं मेलबर्न जाता हूं मैं अपनी पत्नी की मदद करने की कोशिश करता हूं।"यह ऑस्ट्रेलिया में हुआ जब मैंने शेन वाटसन से मुलाकात की। मुझे कबड्डी देखना पसंद है, जो एक मर्दाना खेल है। मैं इसका आनंद लेता हूं और बहुत ईमानदारी से इस खेल को पकड़ता हूं। जब भी मैं मैदान की सीमा में रहता हूं तो लोग मुझे देखकर ख़ुशी महसूस करते हैं"।
धवन को हाल ही में इस सप्ताह के शुरुआत में CEAT पुरस्कारों में 'अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज ऑफ द इयर अवॉर्ड' के साथ सम्मानित किया गया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में बल्लेबाजी के साथ 16 मैचों में 497 रन और औसत 38.23 के साथ चार अर्धशतक भी थे। उन्होंने अपने कप्तान केन विलियमसन को अच्छा साथ दिया, जिन्होंने इस सत्र में सबसे अधिक रन बनाये थे जिसमें 17 मैचों में 735 रन और 52.50 की शानदार औसत के साथ आठ अर्धशतक शामिल थे।