तमिलनाडु में एक कोच ने कोच की गरिमा को तार-तार कर दिया है. कोच एक गुरु के समान होते हैं जो खिलाड़ियों के खेल को बेह्तर बनाने में मदद करते हैं. वहीं एक कोच द्वारा यौन शोषण जैसी घटना ने शर्मसार करने वाला कार्य किया है.
दरसल भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने तमिलनाडु के एक केंद्र के कोच को बर्खास्त कर दिया है. जिसे शिविर में हिस्सा लेने वाले जूनियर खिलाड़ियों के यौन शोषण का दोषी पाया गया. साथ ही और कड़े कदम उठाने के लिए भी कहा गया है.
15 जूनियर एथलीटों ने लगाया था आरोप

जब जूनियर एथलीट कोच की हरकतों से जब तंग आ गए थे तो उन्होंने शिकायत करने का निर्णय लिया था. लगभग 15 जूनियर एथलीटों ने यहां साइ मुख्यालय को शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि कोच उनसे अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग कर रहा था. जिसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ा है.
साई की महा निदेशक नीलम कपूर ने ये कहा
करवाई के बाद साई की महा निदेशक नीलम कपूर ने कहा
”हां, यह सही है कि कोच को बर्खास्त कर दिया गया है हम साइ में महिला और बच्चों के लिए खेल ट्रेनिंग का सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं”

साथ ही महा निदेशक ने हेल्पलाइन को लेकर एहतियातन कदम उठाने के बारे में बताते हुए कहा ”एहतियाती कदमों में अधिक जागरुकता, हेल्पलाइन और स्टाफ तथा अधिकारियों के आचरण को सही करना शामिल है”
उनका कहना है कि साइ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाया जाएगा. यह भी पता चला है कि गुजरात के साइ केंद्र की जूनियर खिलाड़ियों ने भी यौन शोषण की शिकायत की है. जिसकी भी जांच चल रही है. भारत के सभी साइ केंद्रों में 10 हजार से अधिक खिलाड़ी ट्रेनिंग करते हैं.
The post तमिलनाडु में कोच ने शर्मसार की कोच की गरिमा महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का लगा आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.