Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फैमिली के साथ रिलैक्स मोड में नज़र आये विराट … फैंस ने कहा- भाभी कहां है

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों रिलैक्स मोड में हैं. वह इस दौरान अपना ज्यादातर वक्त परिवार के साथ गुजार रहे हैं. हाल ही में कड़े मुकाबले से पहले वह परिजन के साथ मस्ती करते हुए नजर आए. उन्होंने इन खास लम्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की. कोहली तस्वीर में पारंपरिक परिधान में घर वालों के साथ सेल्फी लेते दिखे.

सोमवार (चार जून) को कोहली ने मुंबई स्थित घर से इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की. कैप्शन लिखा, “स्टाइल में कोहली परिवार.” कोहली के साथ इस तस्वीर में मां सरोज और बहन भावना भी थीं, जो कुछ वक्त पहले ही उनसे मिलने मुंबई गई थीं. साथ में दो बच्चे भी थे, जो काफी खुश नजर आ रहे थे. कोहली इस दौरान धूप वाला काला चश्मा पहने थे.

यह भी पढ़ें:

सानिया मिर्जा ने सुनील छेत्री से मांगे टिकट, लोगों ने किया ट्रोल

हालांकि, कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस तस्वीर में नजर नहीं आईं. सोशल मीडिया पर कोहली के इस फोटो को लोगों ने जमकर पसंद किया. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसको लेकर भारतीय कप्तान से मजाक-मस्ती भी की. पूछा कि भाभी कहां हैं? बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आईपीएल से बाहर होने के बाद से कोहली मुंबई स्थित घर पर हैं. कोहली इस वक्त अपनी लड़खड़ाई हुई फिटनेस को दुरुस्त करने पर काम कर रहे हैं.

याद दिला दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-11) के बाद कोहली को तुरंत सर्रे काउंटी क्रिकेट के लिए इंग्लैंड रवाना होना था. मगर गले में मोच के कारण वह वहां नहीं जा सके. 15 जून को बेंगलुरू में उन्हें फिटनेस टेस्ट का सामना करना पड़ेगा, जिसके ठीक एक दिन पहले (14 जून को) टीम का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होगा.

देखें वीडियो :

The post फैमिली के साथ रिलैक्स मोड में नज़र आये विराट … फैंस ने कहा- भाभी कहां है appeared first on Live Cities.