Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम करते हुए विराट कोहली ने डाली तस्वीर, तो डेविड वार्नर ने बनाया आईपीएल को लेकर इस दिग्गज का मजाक

भारत क्रिकेट टीम को इसी महीने के अंत में इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है. पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे व पांच मैचों टेस्ट सीरीज खेलनी है.

कप्तान विराट कोहली आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे. जिस कारण वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड नही जाए पाए थे. वहीं ऐसा भी माना जा रहा था कि वो शायद आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नही होंगे. मगर अब वह पूरी तरह फिट हैं. हाल में हुआ फिटनेस टेस्ट भी कोहली ने पास कर लिया है.

फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद कोहली अब जिम में जमकर पसीना वहा रहे हैं. जिम में वर्कआउट करते हुए कोहली ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिस पर बॉलटेम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे डेविड वार्नर ने कमेंट किया है.

कोहली की फोटोज पर वार्नर का कमेंट

विराट कोहली ने वर्कआउट की जो डिटेल्स शेयर की हैं वह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इससे मालूम होता है कि विराट अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं.

विराट ने वर्कआउट की फोटो शेयर करते हुए लिखा ”आज का सेशन जिसमें बैंड वर्क किया जो लोअर बॉडी को मजबूत करती है.”

इसके साथ ही कोहली ने बताया है कि वह ट्रेडमिल पर 16 घंटे प्रति किलोमीटर की रफ़्तार से 1 किलोमीटर तक दौड़ते हैं.

डेविड वार्नर ने किया कमेंट  

कोहली की एक्सरसाइज से डेविड वार्नर काफी प्रभावित हुए. हालांकि उन्होंने इसमें हसी मज़ाक भी ढूँढ लिया. वार्नर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘‘पैर का मूवमेंट शानदार है, लेकिन बाईशेप्स का क्या, अब तुम आसानी से चिन्नास्वामी के बाहर गेंद को पहुंचा सकते हो.”

डेविड वार्नर ने शायद आईपीएल को याद करते हुए यह कमेंट किया है. दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जा रहा था. जिसमें विराट कोहली ने एक शॉट लगाया जो सिक्स के लिए जा रहा था मगर बाउंड्री पर खड़े ट्रेंट बोल्ट ने उसे कैच में बदल दिया था. ट्रेंट द्वारा शानदार कैच लिए जाने के बाद कोहली को आउट होकर वापस जाना पड़ा था.

 

 

The post जिम करते हुए विराट कोहली ने डाली तस्वीर, तो डेविड वार्नर ने बनाया आईपीएल को लेकर इस दिग्गज का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.