Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोस बटलर ने कर दिया ऐसा ट्वीट, जिसे देख विराट कोहली गुस्से से हो जायेंगे लाल-पीले

इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसमे इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे चल रही है. इंग्लैंड और की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जहां पहले वनडे मैच में 3 विकेट से हरा दिया था. वही दुसरे वनडे मैच में 38 रन से हरा दिया था.

सोमवार को खेला जायेगा तीसरा वनडे

 

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज सोमवार को खेला जायेगा. इस मुकाबले को अगर इंग्लैंड की टीम जीत लेगी, तो वह पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी और सीरीज को अपने नाम कर लेगी.

बटलर ने कहा हम विश्व कप 2019 जीतेंगे 

तीसरे वनडे से पहले आज सोमवार को इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि हम 2019 का विश्व कप जीतने जा रहे है. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “हम विश्व कप जीतेंगे.”

 

इंग्लैंड को माना जा रहा है विश्व कप का प्रबल दावेदार 

आपकों बता दें, कि मेजबान इंग्लैंड की टीम को 30 मई 2019 से 14 जुलाई 2019 तक होने वाले विश्व कप का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

इंग्लैंड की टीम वर्तमान में आईसीसी वनडे रैंकिंग के शीर्ष स्थान पर है और वह शानदार वनडे क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन भी कर रही है. जिसके चलते इंग्लैंड की टीम को आईसीसी विश्व कप 2019 का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

अब इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने भी अपने इस ट्वीट से दुनिया भर की टीमों को चुनौती दे दी है. जोस बटलर ने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था और पांच मैचों में पांच अर्धशतक लगाने का एक शानदार रिकॉर्ड बनाया था.

जोस बटलर द्वारा किये गये इस ट्वीट से निश्चित ही विराट कोहली काफी गुस्सा होंगे, क्योंकि साल 2019 का विश्व कप जीतना विराट कोहली का एक बहुत बड़ा सपना है.

The post जोस बटलर ने कर दिया ऐसा ट्वीट, जिसे देख विराट कोहली गुस्से से हो जायेंगे लाल-पीले appeared first on SportzWiki Hindi.