अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच भारत में तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है, जिसमें राशिद खान के लगातार शानदार प्रदर्शन के बदौलत दूसरे मैच में भी टीम ने जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही अफगान टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। ये इस सीरीज का दूसरा मैच था और अभी एक और मैच खेलने बाकी है जो कल खेला जाएगा।
कल रात खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और कुछ ख़ास नहीं कतर पायी क्योंकि राशिद खान ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 बड़े विकेट अपने नाम किये और बांग्लादेश को 134 पर ही रोक दिया। सबसे ज्यादा स्कोर तमीम इकबाल ने 43 बनाये।

इसके बाद 135 रन बनाने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खासी अच्छी और पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। इसके बाद सामीउल्लाह शेनवारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रनों की पारी खेली और यह मैच भी अपनी मुठ्ठी में कर दिया। साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर दिया।
अफगानिस्तान ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
इस शानदार जीत के साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ इस लगातार दूसरी जीत के बाद इन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। बात यह है इन्होंने पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है। इससे पहले इनके नाम बांग्लादेश के खिलाफ कोई टी20 सीरीज जीत नहीं थी।

इसी के साथ जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पश्चात किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ अफगानिस्तान ने ये पहली मर्तबा टी20 श्रृंखला में जीत हासिल की है। वहीं अफगानिस्तान टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन बार टी20 सीरीज जीतने में सफलता पायी है।
तो राशिद खान ने भी बनाया यह रिकॉर्ड
19 वर्षीय युवा राशिद खान ने कल खेले गए इस दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए और लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। अब अगला मुकाबला कल खेला जाएगा जिसमें अफगानिस्तान की टीम जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
The post अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर बनाया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.