वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल गेंद से छेड़छाड़ के आरोप की वजह से इस टेस्ट से बैन हो गया है. वहीँ उनके अलावा टीम के स्टार स्पिनर रंगाना हैराथ भी चोट की वजह से इस टेस से बाहर हो गए है. ऐसे में टीम के कप्तान को लेकर एक बड़ा खुलासा है.
ये खिलाड़ी संभाला सकता है कमान
दिनेश के ऊपर इस समय गेंद से छेड़छाड़ के आरोप की वजह से तीसरे टेस्ट से बैन लगा दिया गया है. वही उनके अलावा टीम के स्टार स्पिनर रंगाना हैराथ मांसपेशियों में खिंचाव और हाथ की चोट की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो गए है. ऐसे में टीम की कमान सँभालने के लिए सुरंगा लकमल का नाम आगे आ रहा है. आप को बता दे कि लकमल को टेस्ट टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया है. ऐसे में वो टीम की कमान सम्भाल सकते है.
चंडीमल की बढ़ गई है मुश्किलें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद मैदान पर उतरने से इनकार करने वाले श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल समेत टीम प्रबंधन ने खेल भावना के विपरीत आचरण के आईसीसी के आरोप को स्वीकार कर लिया है. चांदीमल, कोच चंदिका हाथुरूसिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिंघा ने दूसरे टेस्ट में टीम के मैदान पर उतरने से इनकार में अपनी भूमिका को स्वीकार किया.
इस मामले की सुनवाई के लिए आईसीसी द्वारा नियुक्त न्यायिक आयुक्त माइकल बेलोफ आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2. 3. 1 (लेवल तीन का अपराध) के उल्लंघन के तहत सजा तय करेंगे जो खेलभावना से विपरीत आचरण के संदर्भ में है.
बेलोफ चांदीमल की अपील पर आज सुनवाई करेंगे. लेवल तीन के अपराध के तहत चार से आठ के बीच निलंबन अंक और दो से चार टेस्ट या चार से आठ वनडे का प्रतिबंध लगता है.
The post श्रीलंका ने इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार बनाया चंडीमल की जगह टीम का नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.