Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिस खिलाड़ी की बदौलत फॉर्म में लौटे दिनेश कार्तिक अब मैनेजमेंट ने उसे ही दिखाया टीम से बाहर का रास्ता

मुंबई टीम के दिग्गज बल्लेबाज अभिषेक नायर को बड़ा झटका लगा है। अभिषेक नायर को मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है। हालांकि अभी सीनियर सेलेक्शन समिति ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ऑफ सीजन फिटनेस कैंप से बाहर किया है। इसका साफ मतलब यह है कि आने वाले समय में नायर को टीम से बाहर आराम करना पड़ेगा।

बढ़ती उम्र के साथ उनका प्रदर्शन टीम में वापसी करने में सबसे बड़ी बाधा है। पिछले कई मैचों में अभिषेक का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। अभिषेक को दोबारा मुंबई टीम में शामिल होने के लिए फॉर्म में जबरदस्त वापसी करनी होगी।

100 वें मैच के लिए करना होगा इंतजार

अभिषेक नायर को अपने 100 वें मैच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। अभिषेक अभी मुंबई के लिए 99 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। लेकिन अब टीम से बाहर होने पर एक मैच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। पिछले सीजन अभिषेक नायर ने रणजी मैचों में महज 130 रन बनाए थे। जिस समिति ने अभिषेक को बाहर का रास्ता दिखाया है उसमें नीलेश कुलकर्णा,अजित अगरकर,जतिन परांजपे और सुनील मोरे शामिल हैं। समिति ने भी स्पष्ट कर दिया है कि टीम में वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन जरूरी है।

नायर को वापसी के लिए बनाने होंगे काफी रन

कुल मिलाकर खबरों से यही लग रहा है कि आने वाले दिन अभिषेक नायर के लिए ठीक नहीं होंगे। एमसीए ने प्रदर्शन को लेकर अपना सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। एमसीए के अधिकारी के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा कि,

”उसके बारे में तभी सोचा जाएगा जब वह लोकल क्रिकेट में रन बनाएगा। कई युवा खिलाड़ी टीम में जगह का इंतजार कर रहे हैं। नायर को अगर मुंबई में वापस आना है तो काफी रन बनाने होंगे।”

कार्तिक की फॉर्म में किया था सुधार

अब ऐसी भी खबरे आ रही हैं कि अभिषेक नायर आने वाले दिनों में मुंबई टीम के कोच की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं। मुंबई के मौजूदा कोच समीर दिघे का कार्यकाल कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है। इससे पहले अभिषेक इस सीजन आईपीएल में केकेआर की टीम के मेंटोर के रूप में देखे गए थे। वहीं दिनेश कार्तिक ने खुद अभिषेक नायर को अपनी जबरदस्त फॉर्म का श्रेय दिया था। कार्तिक ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट में इंडिंयस एक्सप्रेस में छपे अपने इंटरव्यू को साझा किया था।

The post जिस खिलाड़ी की बदौलत फॉर्म में लौटे दिनेश कार्तिक अब मैनेजमेंट ने उसे ही दिखाया टीम से बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.