Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेसली सो को मिला शतरंज का ओवरऑल खिताब

नई दिल्ली
अमेरिका के वेसली सो को शतरंज टूर 2018 का ओवरऑल खिताब मिला है।  वेसली ब्लिट्ज में आठवे स्थान पर रहे पर रैपिड में 14 अंक और ब्लिट्ज में 8 अंक के साथ कुल मिलाकर 22 अंक के साथ वह ओवरऑल खिताब विजेता बने। वहीं भारत के ही 5 बार के क्लासिकल पूर्व विश्व चैम्पियन और वर्तमान विश्व रैपिड चैम्पियन विश्वानाथन आनंद आठवें स्थान पर रहे।

आनंद ने रैपिड में अपने खराब प्रदर्शन से कुछ हद तक वापसी करते हुए ब्लिट्ज में 5 वां स्थान हासिल किया है। उन्होने ब्लिट्ज में कुल 9.5 अंक बनाए। इस प्रकार रैपिड और ब्लिट्ज में कुल मिलाकर  कुल 14.5 अंको के साथ आनंद 8 वें स्थान पर रहे। वहीं रूस के सेरगी कार्यकिन और फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव ब्लिट्ज में अपने शानदार खेल से कुल 21.5 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अर्मेनिया के लेवान अरोनियन 20.5 अंक के साथ 5वें ,रूस के अलेक्ज़ेंडर 17.5 अंक के साथ 6 वें, अजरबैजान के शकरियार ममेद्यारोव 17 अंक के साथ 7वें , आनंद 14.5 अंक के साथ ओवरऑल 8वें स्थान पर रहे।