इंडियन प्रीमियर लीग यानि विश्व क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली टी-20 क्रिकेट लीग में से एक जिसका कद क्रिकेट जगत में किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट से कम नहीं है लेकिन शनिवार को आईपीएल के11वें सीजन को लेकर एक जबरदस्त खुलासा हुआ है। बॉलीवुड के अभिनेता अरबाज खान के द्वारा आईपीएल के इस सीजन में सट्टा लगाने की बात सामने आयी है।

मैच फिक्सिंग मामले का खुलासा होने के बाद कैफ ने किया हैंसी क्रोन्ये को याद
इसके बाद आईपीएल और बीसीसीआई की इमेज पर सवाल खड़े हो गए हैं। ये मामला तो अब पुलिस के पास चला गया है जिन्होंने जांच शुरू कर दी है लेकिन इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिवंगत कप्तान हैंसी क्रोन्ये की याद भी जाता हो गई है। जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने याद किया।

कैफ हैंसी क्रोन्ये को याद कर हुए भावुक
मोहम्मद कैफ ने महान कप्तान रहे हैंसी क्रोन्ये को याद करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि “16 साल बीत चुके हैं हैंसी क्रोन्ये को एक हवाई दुर्घटना में जान गंवाए हुए। मैं अक्सर ही उन्हें याद करता हूं। वो मेरे डेब्यू के दौरान दक्षिण अफ्रीकी कप्तान थे और मैं उनका बहुत बड़ा समर्थक था।”
16 years have passed since Hansie Cronje passed away in a tragic air crash and I often remember him. He was the South African captain during my test debut and I was a huge fan of him. pic.twitter.com/5CMl0HMsnn
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 2, 2018
हैंसी क्रोन्ये का 2002 में प्लेन क्रेश में हुआ ता निधन
क्रिकेट जगत के सबसे चतुर कप्तानों में से एक माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोन्ये अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब रहे हैं। साथ ही हैंसी क्रोन्ये ने दक्षिण अफ्रीका को अपनी कप्तानी में कई यादगार सफलता दिलायी है लेकिन साल 2002 में उनका एयरप्लेन क्रेश होने के कारण निधन हो गया।

साल 2000 में क्रोन्ये पर लगे मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप
हैंसी क्रोन्ये पर भी साल 2000 में भारत दौरे पर मैच फिक्सिंग का बड़ा आरोप लगा था। इन आरोपो को बाद में खुद हैंसी क्रोन्ये ने स्वीकार भी कर लिया और अपने पर लगे आजीवन प्रतिबंध के बाद हैंसी क्रोन्ये ने एक निजी कंपनी में नौकरी शुरूकर दी। लेकिन साल 2002 में उनका एक प्लेनक्रेश के दौरान निधन हो गया और कई राज उनकी मौत के साथ ही खत्म हो गए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post फिक्सिंग के लगे थे गंभीर आरोप, इस दिग्गज खिलाड़ी को याद कर भावुक हुए मोहम्मद कैफ appeared first on SportzWiki Hindi.